आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– उम्मीदें और सपने साकार करने के लिए अनुकूल समय है। अपने काम लगन से करने की इच्छा रहेगी और अच्छे परिणाम भी मिलेंगे। प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अपने शिक्षक का पूरा सहयोग मिलेगा। दिन के दूसरे हिस्से में किसी प्रिय सदस्य के घर आने से खुशियों भरा माहौल रहेगा।
वृष– कोई वाद-विवाद चल रहा है, तो आज उससे राहत मिल सकती है। आपकी बोलने की कला और व्यवहार कुशलता से आपको आर्थिक और व्यवसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। संतान पक्ष से कोई शुभ सूचना मिल सकती है।
मिथुन– किसी प्रिय संबंधी या मित्र का सहयोग आपकी हिम्मत और हौसला बढ़ाएगा। सामाजिक गतिविधियों में आपके महत्वपूर्ण योगदान से मान-सम्मान भी बढ़ेगा। फोन या ईमेल के माध्यम से कोई खास सूचना मिल सकती है।
कर्क– आज कई तरह की गतिविधियों में व्यस्तता बनी रहेगी। मेहनत के अच्छे परिणाम भी मिलेंगे। पिछले कुछ समय से चल रही किसी निजी समस्या का समाधान होने से तनाव कम होगा। आप अपनी वर्तमान गतिविधियों पर बेहतर तरीके से ध्यान दे पाएंगे।
सिंह– व्यावहारिक दृष्टिकोण रखें। भावनाओं में बहने के बजाय चतुराई और विवेक से काम लेना परिस्थितियों को आपके पक्ष में करेगा। अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। युवाओं को करियर या शिक्षा से जुड़ी किसी चिंता का समाधान मिलेगा।
कन्या– खुशनुमा दिन रहेगा। मित्रों के साथ हंसी-मजाक और मनोरंजन का मौका मिलेगा। प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री से जुड़ी कोई योजना बन रही है, तो उस पर तुरंत काम करें। लाभदायक परिस्थितियां बन सकती हैं।
तुला– आज कुछ अवसर सामने आएंगे, लेकिन उन्हें हासिल करना आपकी काबिलियत पर निर्भर करेगा। रुकी हुई पेमेंट मिलने से आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार आएगा। सामाजिक गतिविधियों में समय देने से संपर्कों का दायरा बढ़ेगा।
वृश्चिक– कोई दिक्कत आए, तो अपने राजनीतिक और सामाजिक संपर्कों का इस्तेमाल करें, आपको उचित सपोर्ट मिलेगा। घर में कोई सुधार संबंधी योजना बन रही है, तो वास्तु से जुड़े नियमों का पालन करना आपके लिए लाभदायक और शुभ रहेगा।
धनु– बाहरी गतिविधियों में आपका योगदान रहेगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आपके लिए लाभदायक साबित होगी। घर के रखरखाव से जुड़े कामों में अच्छा समय बीतेगा। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
मकर– पैसा फंसा हुआ है या उधार दिया हुआ है, तो आज उसके वापस मिलने की अच्छी संभावना है। किसी सम्मेलन या समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा। नए विषयों की जानकारियां भी मिलेंगी। किसी यात्रा का कार्यक्रम भी बन सकता है।
कुंभ– आज का दिन पारिवारिक सुख-शांति में वृद्धि लेकर आएगा। कोई चिंता या परेशानी आपकी सूझबूझ से हल हो जाएगी। आपकी कार्यकुशलता और योग्यता की सराहना होगी। विद्यार्थी और युवा अपने करियर तथा पढ़ाई को लेकर सजग रहेंगे। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों का रुझान बढ़ेगा।
मीन– दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी और काम तय समय पर पूरे होते जाएंगे। ईश्वर पर दृढ़ विश्वास रखने से मानसिक शांति मिलेगी। कुछ नया सीखने की इच्छा में भी समय बीतेगा। घर में किसी धार्मिक आयोजन से जुड़ी योजना बन सकती है।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




