धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज

मेष– दिन शांतिपूर्ण बीतेगा। खुशमिजाज लोगों से बातचीत करके आप खुद को हल्का महसूस करेंगे। रुकावटों और बाधाओं के बावजूद आपके काम निपटते जाएंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई से जुड़ी कोई समस्या दूर करने में किसी का सहयोग मिल जाएगा।

वृष– परिवार और खास मित्रों के साथ मनोरंजन से जुड़ी कुछ योजनाएं बनेंगी, जिससे मन खुश रहेगा। प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बन रही है, तो पहले वास्तु के अनुसार उसकी जांच करवा लें। भाग्य आपका साथ दे रहा है।

मिथुन– आज ग्रह स्थिति आपको कोई अच्छा अवसर देने वाली है। किसी शुभचिंतक की मदद से आपकी कोई महत्वाकांक्षा पूरी हो सकती है। अपना ध्यान व्यर्थ की गतिविधियों से हटाकर सिर्फ महत्वपूर्ण कामों पर केंद्रित रखें। विद्यार्थियों को अपनी किसी समस्या का समाधान मिलेगा।

कर्क– आज किसी अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन में आप अपना लक्ष्य हासिल करने में सफल रहेंगे। निजी जीवन से जुड़ी गतिविधियां भी व्यवस्थित रहेंगी। लंबे समय से संजोई हुई कोई इच्छा या सपना पूरा हो सकता है।

सिंह– आपका व्यावहारिक दृष्टिकोण हर परिस्थिति में सामंजस्य बनाए रखने में मदद करेगा। अगर सरकारी या कोर्ट से जुड़ा कोई मामला अटका हुआ है, तो आज उसमें सफलता मिलने की अच्छी संभावना है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको कोई उपहार आदि भी मिल सकता है।

कन्या– आज ग्रह स्थिति आपको कुछ बेहतर देने वाली है। आसपास की गतिविधियों में समय खराब न करके अपने काम पर ध्यान दें। इस समय की गई मेहनत के उचित परिणाम मिलेंगे। यह समय आत्ममंथन का भी है। इससे आप किसी भी समस्या को हल करने में आसानी महसूस करेंगे।

तुला– आज कोई सोचा हुआ काम समय पर पूरा हो जाने से उत्साह और आत्मविश्वास बना रहेगा। घर के नवीनीकरण या सुधार जैसी योजनाएं बनेंगी। वास्तु के नियमों का ध्यान रखना सुख-शांति और समृद्धि बढ़ाएगा। हर काम करने से पहले उचित बजट जरूर बना लें।

वृश्चिक– दिन की शुरुआत में ही परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं। इस अच्छे समय का सही उपयोग करें। घर के नवीनीकरण या सुधार से जुड़े कामों पर भी विचार-विमर्श होगा। परिवार के लोगों का सहयोग मिलने से आपके रुके हुए काम आसानी से बनते जाएंगे।

धनु– समय अनुकूल है। अपनी प्रतिभा और क्षमता को पहचानें। किसी खास काम में इनका उपयोग करें, आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे। घर में साज-सज्जा से जुड़ी गतिविधियों में भी व्यस्तता रहेगी।

मकर– आज किसी की मदद से आप अपना काम सही तरीके से और सही समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। विद्यार्थियों और युवाओं को अपने भविष्य को लेकर कड़ी मेहनत करने की जरूरत है, क्योंकि समय अनुकूल है और आपको उचित परिणाम भी मिलेंगे।

कुंभ– आज दिनभर कुछ खास कामों में आप खुद को व्यस्त रखेंगे। पिछले कुछ समय से किसी काम को लेकर चल रहे प्रयासों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। शेयर्स या किसी पॉलिसी आदि में निवेश करना लाभदायक रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्रोग्राम आज बन सकता है।

मीन– घर में किसी धार्मिक या मांगलिक काम से जुड़ी प्लानिंग होगी। आपका विनम्र और सहज स्वभाव आपके व्यक्तित्व में और निखार लाएगा। आज आप अपने लक्ष्य के प्रति पूरी तरह एकाग्र होकर आगे बढ़ेंगे और सफलता भी हासिल करेंगे।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!