धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– दिनचर्या में समय के अनुसार बदलाव लाने की कोशिश रहेगी। आप अपने कामों को नया रूप देने के लिए ज्यादा क्रिएटिव तरीके अपनाएंगे और सफलता भी मिलेगी। किसी नजदीकी रिश्तेदार का घर में आना होगा। सकारात्मक बातचीत भी होगी।

वृष– प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त से जुड़ी कोई प्लानिंग चल रही है, तो उसके आगे बढ़ने के लिए समय अनुकूल है। संतान के करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। किसी समारोह में जाने का निमंत्रण मिल सकता है।

मिथुन– आज बाहरी गतिविधियों में मन मुताबिक समय बीतेगा। घर-परिवार के सुख-साधनों पर पैसा खर्च करके खुशी मिलेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्लान बनेगा। इससे शांति और सुकून महसूस करेंगे।

कर्क– दिन की शुरुआत बहुत सुखद होगी। खुद को अपडेट रखें और सकारात्मक रहें। कर्म पर भरोसा रखेंगे, तो भाग्य अपने आप मजबूत होगा। लक्ष्य पाने में किसी नजदीकी रिश्तेदार का सहयोग मिलेगा। ज्ञान-विज्ञान से जुड़े क्षेत्रों में विद्यार्थियों की रुचि बढ़ेगी।

सिंह– आज कर्म और भाग्य दोनों आपका सहयोग करेंगे। दिन की शुरुआत में ही अपने जरूरी काम पूरे करने की रूपरेखा बना लें। आपकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी। आज कोई रुका हुआ पैसा मिल सकता है, इसलिए कोशिश करते रहें।

कन्या– रुके हुए कामों को गति देने के लिए आपकी कोशिशें सफल रहेंगी। बच्चे के एडमिशन से जुड़ी समस्या दूर होगी। किसी नजदीकी रिश्तेदार की मदद से अपनी योजनाओं को आगे बढ़ाने में सफलता मिलेगी।

तुला– आज कुछ चुनौतियां सामने आएंगी। उन्हें स्वीकार करें, आपको सफलता जरूर मिलेगी। अपने उसूलों और सिद्धांतों पर टिके रहने से समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। घर की किसी समस्या को सुलझाने के लिए भी समय अच्छा है। खुद को ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरा महसूस करेंगे।

वृश्चिक– आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहेगा। किसी शुभचिंतक की प्रेरणा और आशीर्वाद से आपका कोई खास उद्देश्य पूरा होने की संभावना है। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा में आ रही रुकावट आज दूर हो सकती है। घर के किसी विवाह योग्य सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता भी आ सकता है।

धनु– ग्रह स्थिति अनुकूल है। सहजता से आगे बढ़ते रहें। आपकी कोशिशें फायदेमंद रहेंगी। किसी मांगलिक काम के आयोजन की योजना बन सकती है। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद और स्नेह घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखेगा।

मकर– व्यक्तिगत और पारिवारिक गतिविधियों में अच्छा तालमेल रहेगा। आपकी बेहतर कार्यप्रणाली की वजह से ज्यादातर काम तय समय पर पूरे होते जाएंगे और कामों में गति आएगी। किसी नजदीकी रिश्तेदार के यहां जाने का निमंत्रण मिल सकता है।

कुंभ– व्यवस्थित दिनचर्या रखने से आप कई काम पूरे कर सकते हैं। आपकी सूझबूझ और समझदारी से कोई पारिवारिक मामला सुलझाने में मदद मिलेगी। किसी नजदीकी रिश्तेदार की परेशानी हल करने में आपको मदद करनी पड़ सकती है। ऐसा करने से आपको खुशी महसूस होगी।

मीन– मीन राशि वालों के लिए ग्रह स्थिति अच्छी बनी हुई है। सपने और कल्पनाएं साकार करने का समय है। अपने काम व्यवस्थित तरीके से करना और तालमेल बनाकर रखना आपको सफल बनाएगा। युवाओं की भविष्य को लेकर की गई कोशिशें सफल रहेंगी।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!