धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– आज का समय आपके पक्ष में है। किसी रिश्तेदार के साथ निजी विवाद चल रहा है, तो किसी समझदार व्यक्ति की मदद से मामला सुलझ सकता है। विद्यार्थी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देंगे।

वृष– समय हर तरह से फायदेमंद है। घर की मरम्मत या रिनोवेशन की योजनाएं बनेंगी। मेहमानों की आवाजाही रहेगी और समय हंसी-खुशी बीतेगा। आपका समझदार और संतुलित व्यवहार लोगों के बीच आपकी इमेज बेहतर बनाएगा।

मिथुन– भविष्य से जुड़ा कोई लक्ष्य पूरा हो सकता है। आपके प्रयासों में तेजी आएगी। पिछली गलतियों से सीखकर काम करने का तरीका सुधारना सफलता दिलाएगा। कोई अच्छी खबर मिलने से आत्मविश्वास और ऊर्जा बढ़ेगी।

कर्क– परिवार या प्रॉपर्टी से जुड़ा विवाद खत्म होने से राहत मिलेगी। आप मेहनत और अपनी क्षमता से योजनाबद्ध तरीके से काम पूरे कर पाएंगे। पूजा-पाठ या ध्यान में कुछ समय बिताने से मन शांत रहेगा और ऊर्जा महसूस होगी।

सिंह– भविष्य से जुड़ी किसी योजना में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो फायदा हो सकता है। काम के हर पहलू पर अच्छी तरह विचार करके आगे बढ़ें। किसी धार्मिक जगह पर जाने का प्रोग्राम भी बन सकता है।

कन्या– सफलता वाला समय है। किसी की सलाह आपके बहुत काम आएगी और नई ऊर्जा महसूस होगी। आपको अपनी बात रखने का मौका भी मिलेगा। विद्यार्थी और युवा पढ़ाई तथा करियर पर पूरा ध्यान देंगे।

तुला– खर्च के साथ इनकम भी बनी रहेगी, इसलिए बढ़ते खर्च की ज्यादा चिंता नहीं होगी। घर के किसी सदस्य के विवाह के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है। परिवार में चल रही अव्यवस्था और अनुशासन की कमी दूर करने के लिए नियम बनाएंगे और इसमें सफलता भी मिलेगी।

वृश्चिक– आज दिनभर दौड़-भाग और मेहनत ज्यादा रहेगी, लेकिन काम की सफलता आपकी थकान दूर कर देगी। किसी जरूरतमंद दोस्त की मदद करने से मन को सुकून मिलेगा। विद्यार्थी और युवा करियर से जुड़े प्रयासों में मन मुताबिक नतीजे पा सकते हैं।

धनु– समय आपके पक्ष में है। इसका सही उपयोग आपकी क्षमता पर निर्भर करेगा। काम में नयापन लाने से बोरियत दूर होगी और मन लगाकर काम कर पाएंगे। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा।

मकर– दिन की शुरुआत में कोई परेशानी हो सकती है, लेकिन जल्दी ही उसका समाधान मिल जाएगा। करीबी लोगों से मुलाकात होने से खुशी मिलेगी। कोई रुका काम पूरा होगा। अटकी पेमेंट मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।

कुंभ– किसी नई योजना पर काम शुरू करने से अच्छे नतीजे मिलेंगे। चुनौतियां स्वीकार करें और क्रिएटिव तरीके से काम करें। किसी करीबी रिश्तेदार का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को मेहनत के मुताबिक नतीजे मिलेंगे।

मीन– पैसे से जुड़े काम बढ़ेंगे और फंसा हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। दिनचर्या और काम करने के तरीके में किए बदलाव फायदेमंद साबित होंगे। प्रॉपर्टी के लेनदेन में अच्छी डील हो सकती है।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!