धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– गैर जरूरी गतिविधियों से ध्यान हटाकर अपने काम पर फोकस रखने से अच्छे नतीजे मिलेंगे। मानसिक शांति भी बनी रहेगी। कहीं से रुकी हुई पेमेंट मिल सकती है। अपनी दिनचर्या और काम व्यवस्थित रखने से कई उलझनों से राहत मिलेगी।

वृष– ग्रह स्थिति आपके लिए सकारात्मक है। अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए पूरी मेहनत करें। आपको अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। अपनी मेहनत पर भरोसा रखना और आशावादी बने रहना तरक्की में मदद करेगा।

मिथुन– किसी खास काम को लेकर आपकी मेहनत सफल होगी। आपकी सोच और दिनचर्या में भी सकारात्मक बदलाव आएगा। समाज में आपके काम और योगदान की तारीफ होगी।

कर्क– अपनी समझ के अनुसार फैसले लें और दिनचर्या व्यवस्थित रखें। इससे काम आसानी से पूरे कर सकेंगे। अपने सपनों और महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए दिन अच्छा है। पूरे ध्यान और समर्पण से काम करें।

सिंह– कोई मनपसंद काम पूरा हो सकता है। प्रतियोगिता से जुड़े मामले में सफलता मिलेगी। आपका प्रभावशाली व्यक्तित्व विरोधियों पर भारी पड़ेगा। परिवार के बड़े लोगों का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा।

कन्या– पिछले कुछ समय से किसी खास काम को लेकर की गई मेहनत के अच्छे नतीजे मिलेंगे। समाज और कार्यक्षेत्र में आपकी योग्यता की तारीफ होगी। विनम्रता और समझदारी से फंसा हुआ पैसा वापस मांगने पर सफलता मिल सकती है।

तुला– घर में रिश्तेदारों के आने से खुशनुमा माहौल बनेगा। किसी व्यक्ति की मदद से अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। संतान से जुड़ी चिंता दूर होने से राहत मिलेगी। किसी धार्मिक या शांत जगह पर समय बिताने से मानसिक सुकून मिलेगा।

वृश्चिक– पारिवारिक और निजी कामों में दिनभर व्यस्तता रहेगी। परिवार के साथ शॉपिंग में भी समय बीतेगा। सामाजिक संपर्क बढ़ेंगे। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात फायदेमंद रहेगी और सम्मान भी मिलेगा।

धनु– आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने के लिए दिन अनुकूल है। कुछ समय से मन में चल रही उलझन दूर होगी। करीबी लोगों से मुलाकात होने पर खुशी मिलेगी। ज्यादातर काम समय पर पूरे होने से संतोष रहेगा।

मकर– लंबे समय बाद किसी करीबी रिश्तेदार से मुलाकात होने पर खुशी मिलेगी। धर्म और अध्यात्म से जुड़ी गतिविधियों में भी समय बीतेगा। जरूरतमंद लोगों की मदद करने से मानसिक शांति मिलेगी।

कुंभ– ग्रह स्थिति आपके लिए अनुकूल है। ज्यादातर काम समय पर पूरे हो जाएंगे। यात्रा की योजना बन सकती है, जो आरामदायक और सुखद रहेगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा और आप लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।

मीन– आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने के लिए दिन अच्छा है। कुछ समय से मन में चल रही उलझन दूर होगी। करीबी लोगों से मुलाकात होने पर खुशी मिलेगी। ज्यादातर काम समय पर पूरे होने से मन में संतोष रहेगा।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!