टॉप न्यूज़

जालंधर रेलवे स्टेशन का 17 जुलाई तक पूरा होगा काम

PM मोदी करेंगे उद्घाटन

जालंधर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पंजाब में चल रहे रेलवे स्टेशन निर्माण कार्यों को 17 जुलाई तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने जालंधर स्टेशन का निरीक्षण करते हुए बताया कि तय समय सीमा के भीतर सभी जरूरी काम पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि तैयार होने वाले सभी स्टेशनों का उद्घाटन प्रधानमंत्री द्वारा एक साथ किया जाएगा। हालांकि प्रधानमंत्री के पंजाब दौरे की अंतिम तारीख अभी तय नहीं हुई है और कार्यक्रम में बदलाव की संभावना बनी हुई है।

रेल राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जब भी पंजाब दौरे पर आएंगे, उसी दौरान तैयार रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन कराया जाएगा। फिलहाल रेलवे और निर्माण एजेंसियों का पूरा ध्यान बाकी बचे कामों को जल्द पूरा करने पर है, ताकि उद्घाटन से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह तैयार हो सकें।

जालंधर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास पर लगभग 98 करोड़ 89 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इस परियोजना के तहत स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाया जा रहा है।

नए स्टेशन में यात्रियों के लिए कई सुविधाओं का विकास किया गया है, जिनमें आधुनिक प्रतीक्षालय, बेहतर प्रवेश और निकास व्यवस्था, दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष सुविधाएं, उन्नत प्रकाश व्यवस्था, आधुनिक शौचालय, आकर्षक स्टेशन भवन अन्य यात्री सुविधाएं शामिल हैं।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!