आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– संतोष में ही सबसे बड़ा सुख है, इस सोच के साथ अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें। परिस्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में होंगी। नए लोगों से संपर्क बढ़ाना फायदेमंद रहेगा। अनुभवी लोगों के साथ समय बिताने से नई बातें सीखेंगे और आपके व्यक्तित्व में भी अच्छा बदलाव आएगा।
वृष– सुबह ही अपने दिन की योजना बना लें। दोपहर बाद कोई महत्वपूर्ण खबर मिल सकती है और खास काम पूरा होने के योग हैं। इनकम के साधन बढ़ सकते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में भी रुचि रहेगी।
मिथुन– पढ़ाई कर रहे लोगों के लिए समय अच्छा है। ऑनलाइन प्रतियोगिता में शामिल होने का मौका मिले, तो जरूर कोशिश करें। योजना बनाकर काम करना और सकारात्मक सोच रखना आपको नई दिशा देगा। रुके हुए काम भी आगे बढ़ेंगे और समय पर पूरे हो सकते हैं।
कर्क– अपनी योग्यता और काबिलियत के दम पर लक्ष्य हासिल करने में सफल रहेंगे। प्रतिष्ठित लोगों से मिलने पर नए अनुभव मिलेंगे और आत्मविश्वास बढ़ेगा। मुश्किल परिस्थितियों का सामना करने की क्षमता भी बनी रहेगी।
सिंह– किसी रिश्तेदार से चल रहा मनमुटाव बड़े लोगों की मदद से दूर हो सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े मामले में सफलता मिलने के योग हैं। ज्यादातर काम आसानी से पूरे होने से राहत मिलेगी। नए आत्मविश्वास के साथ नई योजनाओं पर काम शुरू करेंगे।
कन्या– घर में किसी शुभ कार्यक्रम की योजना बनेगी। महिलाएं घरेलू जिम्मेदारियां आसानी से पूरी कर लेंगी। रिश्तेदारों के साथ पार्टी या मनोरंजन में भी समय बीतेगा।
तुला– आज कई मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। फायदे के नए रास्ते बनेंगे। किसी को उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। घर के लिए कोई खास चीज खरीद सकते हैं। धार्मिक जगह पर कुछ समय बिताने से मन शांत होगा।
वृश्चिक– अचानक कुछ अच्छी परिस्थितियां बन सकती हैं। प्रभावशाली या राजनीति से जुड़े लोगों से मुलाकात आगे फायदेमंद रहेगी। किसी पॉलिसी में निवेश करने की योजना है, तो समय अच्छा है।
धनु– करीबी रिश्तेदार के आने से घर में खुशी रहेगी। कई मुद्दों पर बातचीत होगी और समाधान भी निकलेंगे। जिस काम के लिए काफी समय से कोशिश कर रहे थे, उससे जुड़ी गतिविधियां आगे बढ़ सकती हैं।
मकर– समय आपके पक्ष में रहेगा। काम आसानी से पूरे होंगे और नई योजना पर काम करने का मौका मिलेगा। परिवार और पैसों से जुड़े महत्वपूर्ण फैसलों के अच्छे नतीजे मिलेंगे। पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का भी समाधान हो सकता है।
कुंभ– सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। परिवार और दोस्तों के साथ मनोरंजन में समय बीतेगा। अपनी समझदारी से किसी दोस्त की समस्या का समाधान निकाल पाएंगे। काम के प्रति आपकी मेहनत और लगन अच्छे नतीजे देगी।
मीन– दिनचर्या व्यवस्थित रखने से ज्यादातर जरूरी काम समय पर पूरे कर लेंगे। दूसरी गतिविधियों में भी सक्रिय रहेंगे। खास तौर पर महिलाएं अपनी योग्यता साबित करने में सफल रहेंगी। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे नतीजे मिलने के योग हैं।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




