टॉप न्यूज़

बठिंडा में कर्नल के घर लाखों के गहने चोरी

पूर्व सैनिक गिरफ्तार

बठिंडा में एक कर्नल के घर से लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने के आरोप में पुलिस ने एक पूर्व सैनिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए आभूषण भी बरामद कर लिए हैं।

जानकारी के अनुसार, आरोपी लंबे समय से कर्नल के घर में रसोइये के तौर पर काम कर रहा था। इसी दौरान उसने कथित तौर पर घर से करीब 20 तोले सोना और 30 तोले चांदी चोरी कर ली। बताया जा रहा है कि आरोपी सेना में लांस नायक के पद से सेवानिवृत्त हुआ था।

मामले की जानकारी मिलने के बाद बठिंडा पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को महज कुछ घंटों में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान विक्रमजीत सिंह के रूप में बताई जा रही है, जो अमृतसर जिले का रहने वाला है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सोने और चांदी के आभूषण बरामद कर लिए गए हैं। बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!