टॉप न्यूज़

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट

धारा 163 लागू

दिल्ली में 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने के ऐलान के बाद दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस ने साफ कर दिया है कि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) संगठन और आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं और समर्थकों को नई दिल्ली जिले में प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने कई इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है और एहतियात के तौर पर लोगों को हिरासत में लेना भी शुरू कर दिया है।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, 7 अक्टूबर को CJP नेता सौरभ दास की ओर से एक पत्र मिला था। इस पत्र में 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की जानकारी दी गई थी। पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन की अनुमति लेने के लिए तय समय से काफी देर से आवेदन किया गया। पुलिस के मुताबिक, इस तरह के प्रदर्शन के लिए लगभग 10 दिन पहले सूचना देनी चाहिए थी। इसके अलावा, पिछले प्रदर्शनों के दौरान भी नियमों का पालन नहीं किया गया था। इस संबंध में पहले लिखित जानकारी भी दी गई थी। इन्हीं कारणों से पुलिस ने इस बार प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया।

नई दिल्ली रेंज की संयुक्त पुलिस आयुक्त नूपुर प्रसाद के अनुसार, नई दिल्ली जिले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू है। इस धारा के तहत प्रशासन की ओर से कुछ गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई व्यक्ति लागू आदेशों का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की योजना बना रहे संगठनों और उनके समर्थकों पर पुलिस की विशेष नजर है।

प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार रात से ही कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में नेताओं और उनके सक्रिय समर्थकों को एहतियातन हिरासत में लेना शुरू किया। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य प्रदर्शन के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था या कानून-व्यवस्था से जुड़ी समस्या को रोकना बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, यमुनापार के तीन जिलों के अलावा साउथ दिल्ली, साउथ ईस्ट दिल्ली और आउटर नॉर्थ दिल्ली के इलाकों से भी बड़ी संख्या में लोगों को एहतियातन हिरासत में लिया गया है। दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए संभावित प्रदर्शनकारियों पर नजर रखनी शुरू कर दी है। 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के ऐलान के मद्देनजर पुलिस सतर्क है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठा रही है।

9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों के एंट्री-एग्जिट गेट बंद किए जा सकते हैं। जिनमें  राजीव चौक, केंद्रीय सचिवालय, पटेल चौक, जनपथ, आईटीओ, सुप्रीम कोर्ट, खान मार्केट, जामा मस्जिद, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, लाल किला नहीं बल्कि चावड़ी बाजार समेत कुल 57 स्टेशन सूची में शामिल।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!