टॉप न्यूज़

दिल्ली के LG पद की तरणजीत सिंह संधू ने ली शपथ

भारतीय जनता पार्टी पंजाब के वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली के नए उपराज्यपाल के रूप में तरणजीत सिंह संधू के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। यह समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया, जहां संधू ने सार्वजनिक सेवा में अपनी नई जिम्मेदारी संभाली।

समारोह में पंजाब से भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे, जिनमें भाजपा पंजाब के अध्यक्ष सुनील जाखड़, भाजपा पंजाब के उपाध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों, वरिष्ठ भाजपा नेता तजिंदर सिंह सरन तथा खरड़ विधानसभा के भाजपा हल्का इंचार्ज रणजीत सिंह गिल शामिल थे।

पंजाब के इन नेताओं ने तरणजीत सिंह संधू को उपराज्यपाल पद संभालने पर बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में प्रशासन सुशासन और जनसेवा को और अधिक मजबूत करने की दिशा में काम करता रहेगा।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!