Uncategorized

खांसी से राहत के साथ तनाव और चिंता कम करने में भी मददगार

बारिश के  मौसम में सर्दी-खांसी आम है। खांसी लगातार बनी रहे तो काफी परेशानी होती है। आमतौर पर लोग राहत के लिए दवाएं लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अनुलोम-विलोम प्राणायाम से भी खांसी में आराम मिल सकता है? इसके अलावा यह एकाग्रता बढ़ाने और तनाव व चिंता को कम करने में भी मददगार है।

अनुलोम-विलोम प्राणायाम खांसी से जुड़ी समस्याओं में राहत दिला सकता है। मंत्रालय का कहना है कि नियमित अभ्यास से एकाग्रता और ऊर्जा बढ़ती है, साथ ही तनाव और चिंता का स्तर कम करने में मदद मिलती है। अभ्यास के दौरान कुछ समय गहरी सांस लेने और अपनी गति धीमी रखने पर ध्यान देना चाहिए। अनुलोम-विलोम के लिए बारी-बारी से दोनों नथुनों से सांस लें।

मौसम बदलने से आपकी सेहत पर अनपेक्षित असर पड़ सकता है। ऐसे चेतावनी वाले संकेतों को नजरअंदाज न करें, जिनके लिए तुरंत मेडिकल मदद की जरूरत हो सकती है। तेज बुखार के साथ उलझन, सांस लेने में तकलीफ, शरीर में पानी की भारी कमी या लगातार उल्टी होना ऐसे संकेत हैं जिनके लिए बिना देरी किए डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। समय पर मेडिकल मदद मिलने से गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है और जान भी बचाई जा सकती है।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!