टॉप न्यूज़

वंदे मातरम विवाद को लेकर भाजपा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन

राहुल गांधी का फूंका पुतला

15 अगस्त के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ‘वंदे मातरम’ की प्रस्तुति को लेकर उठे विवाद के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोगा में रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंककर कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की। भाजपा नेताओं ने कहा कि देश के राष्ट्रीय प्रतीकों और देशभक्ति से जुड़े गीतों का सम्मान सर्वोच्च होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि 15 अगस्त को कांग्रेस के दिल्ली स्थित कार्यालय में तिरंगा फहराने के बाद ‘वंदे मातरम’ के गायन के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं द्वारा कथित तौर पर किए गए इशारों को लेकर भाजपा ने आपत्ति जताई है। मोगा में प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण ढंग से राष्ट्रगान गाकर राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति सम्मान का संदेश दिया। इसके साथ ही राहुल गांधी का पुतला फूंककर कांग्रेस के रवैये का विरोध किया गया।

भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष गुरबीर सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज और देश से जुड़े राष्ट्रीय प्रतीक किसी एक राजनीतिक दल के नहीं, बल्कि पूरे देश की साझा धरोहर हैं। देश की आजादी के लिए अनेक स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना बलिदान दिया है। इसलिए ऐसे अवसरों पर प्रत्येक व्यक्ति को राष्ट्रीय गीतों और देश के प्रतीकों का पूरे सम्मान एवं गंभीरता के साथ आदर करना चाहिए। तिरंगा भारत की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता का प्रतीक है तथा इसे लेकर किसी भी प्रकार की राजनीतिक विभाजन की स्थिति नहीं बननी चाहिए।

उन्होंने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा युवाओं को साथ जोड़कर पंजाब में अपनी गतिविधियों को और तेज करेगा। आने वाले समय में नशामुक्त पंजाब और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर बड़ी रैलियां एवं जन-जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। साथ ही आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत किया जाएगा।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!