टॉप न्यूज़

वर्क परमिट पर ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर लाखों की ठगी

गावं संगतपुरा के दो युवक को वर्क परमिट पर ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर 6,00,000 रुपए की ठगी मारने के मामले में थाना सिटी पुलिस द्वारा एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी, इमीग्रेशन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। DSP  इनवेस्टीगेशन गुरप्रीत सिंह ने कहा कि मनदीप सिंह पुत्र विक्रमजीत सिंह निवासी गावं संगतपुरा तहसील अजनाला जिला श्रीअमृतसर साहिब ने जिला पुलिस प्रमुख को दर्ज करवाई शिकायत में कहा कि उनके रिश्तेदार मनदीप सिंह व जोबनप्रीत सिंह ने आस्ट्रेलिया जाना था। जिस पर उनकी बातचीत लवप्रीत सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी गांव जलालाबाद पूर्वी धर्मकोट जिला मोगा के साथ हुई, जो ट्रैवल एजेंसी का काम करता है।

लवप्रीत सिंह ने वर्क परमिट पर आस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर करीब 6,00,000 रुपए हासिल करके ठगी करके धोखाधड़ी की। जिसका पता उन्हें बाद में चला, जब वह उनसे इस संबंधी बातचीत करते हैं तो टालमटोल किया जाना लगा, जिस पर हमने ठगी होते देख इसकी शिकायत जिला पुलिस प्रमुख को दर्ज करवाई। एस.एस.पी. द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए इस मामले की जांच आर्थिक अपराध शााखा (ई.ओ.विंग) मोगा को सौंप दी। जिनके द्वारा मामले की गई प्रारंभिक जांच के बाद अपनी जांच रिपोर्ट जिला पुलिस प्रमुख को सौंपी। SSP मोगा के आदेशों पर मनदीप सिंह की शिकायत पर लवप्रीत सिंह के खिलाफ थाना सिटी मोगा में धोखाधड़ी, इमीग्रेशन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। DSP इनवेस्टीगेशन गुरप्रीत सिंह ने कहा कि कथित आरोपी की गिरफ्तारी बाकी है, जिनकी तलाश हेतु जल्द छापामारी की जाएगी।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!