टॉप न्यूज़

मोगा में चोरी के दो मोटरसाइकिल बरामद

पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

थाना धर्मकोट पुलिस ने चोरी के मोटरसाइकिलों के मामले में कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो चोरी के मोटरसाइकिल बरामद किए हैं।

थाना धर्मकोट के सहायक थानेदार बलजिंदर सिंह के अनुसार, पुलिस टीम को आरोपियों के संबंध में गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पलविंदर सिंह उर्फ पप्पू, निवासी किशनपुरा कलां, आकाश, निवासी ढोलेवाला, सुरिंदर कुमार, निवासी भीम नगर मोगा और राजू सिंह, निवासी गांव जनेर को काबू किया।

पुलिस के मुताबिक, तलाशी और पूछताछ के दौरान आरोपियों के पास से चोरी किए गए दो मोटरसाइकिल बरामद हुए। इसके बाद चारों के खिलाफ थाना धर्मकोट में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।

पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच के दौरान यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद मोटरसाइकिल कहां से चोरी किए गए थे और क्या आरोपी चोरी की अन्य वारदातों में भी शामिल हैं।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!