आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– दिन अच्छा रहेगा, हालांकि सफलता के लिए थोड़ी मेहनत और संघर्ष करना पड़ेगा। किसी शुभचिंतक की प्रेरणा और आशीर्वाद से आपका कोई खास उद्देश्य पूरा हो सकता है। घर के किसी विवाह योग्य सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना है।
वृष– आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। मेहनत और योग्यता के दम पर किसी खास काम में सफलता मिलेगी। सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। बड़ा निवेश करने के लिए समय अच्छा है और आगे इससे फायदा मिल सकता है।
मिथुन– लगातार मेहनत और कोशिश से कोई रुका काम पूरा हो सकता है। आत्मविश्वास और मानसिक मजबूती बढ़ेगी। मन की शांति के लिए पूजा-पाठ या आध्यात्मिक गतिविधियों में थोड़ा समय बिताएं।
कर्क– रूटीन में बदलाव के लिए अपने पसंद के कामों में समय बिताएं। इससे मानसिक सुकून मिलेगा और मूड अच्छा रहेगा। ज्यादातर काम मन मुताबिक पूरे होंगे। सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। ऊर्जा और आत्मविश्वास भी अच्छा रहेगा।
सिंह– पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी। आत्ममंथन करने से उलझे हुए काम व्यवस्थित करने का मौका मिलेगा। घर में बदलाव या रेनोवेशन की योजना है तो उस पर गंभीरता से विचार कर सकते हैं।
कन्या– समय अनुकूल है। आज जिस काम को करने की ठान लेंगे, उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। युवाओं को मीडिया और इंटरनेट के जरिए नई जानकारियां मिलेंगी, जो भविष्य से जुड़े फैसले लेने में मदद करेंगी।
तुला– प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने की योजना है तो आज डील आगे बढ़ सकती है। परिवार और निजी कामों के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा और भावनात्मक रूप से खुद को मजबूत महसूस करेंगे।
वृश्चिक– रोजमर्रा की उलझनों से राहत के लिए कुछ समय अकेले या किसी आध्यात्मिक जगह पर बिताएं। निवेश के लिए समय अच्छा है। आर्थिक स्थिति मजबूत करने में अनुभवी लोगों की सलाह काम आएगी।
धनु– घर की मरम्मत या रेनोवेशन से जुड़ी योजनाओं पर काम होगा और उसमें आपका खास योगदान रहेगा। इनकम के रास्ते भी बेहतर होंगे। बड़े-बुजुर्गों का मार्गदर्शन और अनुशासन घर में बना रहेगा।
मकर– आज व्यस्तता ज्यादा रहेगी और कई कामों में समय देना पड़ेगा। मन मुताबिक नतीजे मिलने से उत्साह भी बना रहेगा। प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने-बेचने का अटका मामला सुलझ सकता है। निवेश के लिए भी परिस्थितियां अनुकूल हैं।
कुंभ– फायदा होने की स्थिति बनी हुई है। मेहनत और कर्म के दम पर काम में सफलता मिलेगी। घर से जुड़े मामलों पर भी ध्यान रहेगा। प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने-बेचने से जुड़ी गतिविधि आगे बढ़ सकती है।
मीन– आत्ममंथन और शांत होकर सोचने से किसी परेशानी का समाधान मिल सकता है। घर के वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन भी मिलेगा। लंबे समय से रुका या अटका काम पूरा करने के लिए समय अच्छा है।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




