टॉप न्यूज़

लुधियाना में बिजली रेड के शक में भिड़े पड़ोसी

ईंट-पत्थरों से घर पर हमला

लुधियाना शहर के जमालपुर थाना क्षेत्र के जेपी एन्क्लेव में बिजली चोरी की जांच को लेकर पड़ोसियों के बीच विवाद बढ़ने का मामला सामने आया है। बता दें कि, बिजली विभाग की कार्रवाई को लेकर शक के चलते कुछ लोगों ने एक परिवार के घर पर हमला कर दिया। इस दौरान घर के गेट पर ईंट-पत्थर बरसाने और तेजधार हथियारों से हमला करने के आरोप लगाए गए हैं। पूरी घटना इलाके में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

बिजली विभाग की कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद

पीड़ित परिवार के मुताबिक, कुछ दिन पहले पड़ोस में किसी बात को लेकर उनके साथ कहासुनी हुई थी। इसके बाद इलाके में बिजली विभाग की अचानक जांच हुई, जिसमें कथित तौर पर बिजली चोरी के मामलों में कार्रवाई की गई। परिवार का आरोप है कि इस कार्रवाई को लेकर पड़ोसियों ने उन पर शक किया और इसी रंजिश के चलते हमला किया गया।

घर पर ईंट-पत्थर फेंकने का आरोप

परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उनके घर के गेट पर ईंट-पत्थर बरसाए और तेजधार हथियारों से भी हमला किया। इस दौरान घर के बाहर खड़ी एक्टिवा को भी नुकसान पहुंचाने का आरोप है। परिवार ने घटना में काफी नुकसान होने की बात कही है।

घटना के दौरान इलाके की गली में तनाव का माहौल बन गया। वहीं, मौके पर लगे CCTV कैमरे में विवाद और हमले से जुड़े दृश्य रिकॉर्ड होने की बात सामने आई है।

पुलिस ने CCTV कब्जे में लेकर शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद थाना जमालपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने CCTV फुटेज को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!