टॉप न्यूज़

पुराने झगड़े की रंजिश में युवक से मारपीट

छह पर मामला दर्ज

थाना फतेहगढ़ पंजतूर पुलिस ने पुराने झगड़े की रंजिश को लेकर एक युवक के साथ कथित तौर पर मारपीट करने, पिस्टल के बट से हमला कर घायल करने तथा जान से मारने की धमकियां देने के आरोप में छह व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी कब्जे में ली गई है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार यह मामला 4 सितंबर 2026 को दर्ज किया गया। शिकायतकर्ता दाऊद पुत्र चन्ना, निवासी तोता सिंह वाला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 2 सितंबर को शाम करीब 6 बजे वह पुल नहर लालहादी के पास था। इसी दौरान आरोपियों ने कथित तौर पर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपियों ने उसके साथ कथित तौर पर मारपीट करते हुए पिस्टल के बट से हमला किया, जिससे वह घायल हो गया। इसके अलावा आरोपियों ने किसी धारदार वस्तु से भी चोटें पहुंचाने का आरोप है। शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने उसे डराने के उद्देश्य से पिस्टल उसकी ओर तान दी और धमकियां दीं। हालांकि किसी कारणवश पिस्टल से गोली नहीं चली। इसके बाद आरोपी उसे धमकियां देते हुए मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौके से फरार हो गए।

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि इस घटना के पीछे पुरानी रंजिश और पहले से चला आ रहा झगड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!