धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– किसी पुरानी समस्या का हल मिलने से राहत और सुकून मिलेगा। रचनात्मक काम और पढ़ने-लिखने में रुचि बढ़ेगी। मीडिया और सामाजिक गतिविधियों पर ध्यान देने से नई और फायदेमंद जानकारियां मिल सकती हैं।

वृष– आज आराम और सुकून को प्राथमिकता देंगे। कहीं पैसा दिया हुआ है तो उसके वापस मिलने की अच्छी संभावना है। युवाओं को भविष्य से जुड़े प्रयासों में सकारात्मक नतीजे मिल सकते हैं। सोच-समझकर लिया फैसला काम व्यवस्थित रखेगा।

मिथुन- किसी उलझे सवाल का जवाब मिल सकता है। कुछ समय अकेले रहकर सोचने से मानसिक शांति मिलेगी। नए काम की रूपरेखा बन सकती है। विदेश जाने की कोशिश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिलने के योग हैं।

कर्क– समय अनुकूल है। पिछले कुछ समय की थकान से राहत पाने के लिए अपनी पसंद के तरीके से दिन बिताएंगे। करीबी दोस्तों के साथ मनोरंजन में समय बीतेगा। युवाओं को महत्वपूर्ण फैसला लेने में माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा।

सिंह– महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। अचानक कोई मुश्किल काम पूरा होने से खुशी मिलेगी। रचनात्मक गतिविधियों में रुचि रहेगी। करीबी मित्र से किसी गंभीर विषय पर बातचीत के अच्छे नतीजे मिल सकते हैं।

कन्या– प्रयास करने पर मनचाहे काम समय पर पूरे हो सकते हैं। अपनी योग्यता और क्षमता पर भरोसा रखें। दूसरों की मदद और धार्मिक गतिविधियों में समय बीतेगा। उच्च शिक्षा की कोशिश कर रहे विद्यार्थियों को अच्छी खबर मिल सकती है।

तुला– ग्रह स्थिति अनुकूल है। पिछले कुछ समय से जिन कामों में रुकावटें आ रही थीं, वे अपनी सूझबूझ से आसानी से हल कर पाएंगे। रुका हुआ या उधार दिया पैसा वापस मिलने की अच्छी संभावना है।

वृश्चिक– काम व्यावहारिक तरीके से करें। भावनाओं में आकर फैसला करने से नुकसान हो सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला हल होने की संभावना है। युवा वर्ग को मेहनत के अनुसार अच्छे नतीजे मिलेंगे।

धनु– सामाजिक गतिविधियों में आपका योगदान रहेगा। व्यक्तित्व की अच्छी बातें लोगों के सामने आएंगी। ऑनलाइन गोष्ठी या सेमिनार में आपके विचारों को महत्व मिलेगा। तरक्की के नए रास्ते भी सामने आ सकते हैं।

मकर– नई गतिविधियां शुरू करने की योजना बनेगी। परिवार में चल रही समस्या का समाधान मिल सकता है। पसंद के कामों के लिए समय निकालने से मानसिक सुकून मिलेगा। स्थान परिवर्तन के प्रयासों में तेजी आएगी।

कुंभ– कुछ खास लोगों से मेलजोल बढ़ेगा और महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। कोई खास काम अच्छे से पूरा होने पर सुकून मिलेगा। सामाजिक और सोसाइटी से जुड़ी गतिविधियों में भी सक्रिय रहेंगे।

मीन– दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी और खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियां सकारात्मक ऊर्जा देंगी। बाहरी गतिविधियों और जनसंपर्क पर भी ध्यान देना फायदेमंद रहेगा।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!