आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– दिनभर व्यस्तता रहेगी और अपने काम पूरे जोश के साथ पूरा कर पाएंगे। घर के लिए कोई नई चीज खरीदी जा सकती है। अपनी योग्यता और क्षमता लोगों के सामने रखने का अच्छा समय है।
वृष– समय का सही उपयोग करने से अच्छी उपलब्धियां मिल सकती हैं। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में सक्रियता और प्रभाव बढ़ेगा। अपनी फिटनेस पर भी ध्यान देंगे।
मिथुन– पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों का काफी हद तक समाधान मिलेगा। इससे आत्मसंतुष्टि महसूस होगी। राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में योगदान बढ़ेगा और नए संपर्क बनेंगे।
कर्क– अपनी योजनाओं को लागू करने के लिए अच्छा समय है। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने की संभावना है। घर के वरिष्ठ लोगों से सही मार्गदर्शन मिलेगा। युवा अपने भविष्य को लेकर गंभीर रहेंगे।
सिंह– ग्रह स्थिति अनुकूल है। सोच-समझकर किया गया काम आगे फायदा देगा। संतान से जुड़ी अच्छी खबर मिलने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। रोजमर्रा के काम भी अच्छे से पूरे होंगे।
कन्या– दोपहर बाद परिस्थितियां ज्यादा अनुकूल रहेंगी। इसलिए दिन की शुरुआत में ही काम की योजना बना लें। कोई लाभदायक जानकारी मिल सकती है। घर की पुरानी गलतफहमियां आपकी कोशिश से दूर हो सकती हैं।
तुला– अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा। रुका हुआ काम पूरा होने से राहत मिलेगी। परिवार के साथ समय बिताने से कई समस्याओं का समाधान निकलेगा। संतान से जुड़ी अच्छी खबर भी मिल सकती है।
वृश्चिक– पिछले कुछ समय की विपरीत परिस्थितियों में सुधार आएगा। अनुभवी व्यक्ति की मदद से कोई समस्या हल हो सकती है। काम पर ध्यान बेहतर रहेगा। सामाजिक संपर्क बढ़ेंगे। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम की योजना भी बन सकती है।
धनु– ग्रह स्थिति अनुकूल है। सामाजिक गतिविधियों में शामिल होने से संपर्क बढ़ेंगे। कोई मुश्किल काम आसान होने से संतुष्टि मिलेगी। रोजमर्रा के काम सहजता से पूरे होंगे। युवाओं को करियर से जुड़ी उपलब्धि मिल सकती है।
मकर– परिस्थितियों में सकारात्मक बदलाव आएगा और नए अवसर मिलेंगे। महिलाएं अपने व्यक्तित्व को बेहतर बनाने पर ध्यान देंगी। वाहन खरीदने की योजना है तो समय अनुकूल है।
कुंभ– रुका हुआ कोई काम बनने की संभावना है। पूरे मन से अपनी गतिविधियों पर ध्यान दें। निजी बातें दूसरों से शेयर न करें। शांत तरीके से काम करने पर उम्मीद से बेहतर सफलता मिल सकती है।
मीन– दिन की शुरुआत किसी सुखद घटना से हो सकती है। सामाजिक गतिविधियों में आपकी भागीदारी रहेगी और आपकी बातों को महत्व मिलेगा। युवा अपनी प्रतिभा पहचानकर सही दिशा में मेहनत करें तो तरक्की मिल सकती है।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




