आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– कुछ खास जानकारियां और अनुभव मिलेंगे। अपनों के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी। संतान को विदेश भेजने की योजना है तो उससे जुड़ी प्रक्रिया शुरू हो सकती है। कुल मिलाकर दिन सुकून भरा रहेगा।
वृष– महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात फायदेमंद रहेगी और उपयोगी जानकारियां मिलेंगी। घर और कारोबार के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला अटका है तो उसके सुलझने की संभावना है।
मिथुन– नई टेक्निकल जानकारी मिलने से कई समस्याओं का समाधान होगा। परिवार के साथ सुख-सुविधा की चीजों की खरीदारी में अच्छा समय बीतेगा। खर्च ज्यादा होगा, लेकिन परिवार की खुशी से संतोष रहेगा।
कर्क– कोई रुका हुआ काम सफलतापूर्वक पूरा हो सकता है। घर की व्यवस्था बेहतर करने के लिए सकारात्मक बदलाव पर विचार करेंगे। युवाओं को करियर से जुड़ा नया मौका मिले तो उस पर तुरंत ध्यान दें।
सिंह– अपनी योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए समय अच्छा है। कई उपलब्धियां मिल सकती हैं। घर में धार्मिक आयोजन की योजना बनेगी। परिवार के साथ किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर सकारात्मक बातचीत होगी।
कन्या– दिन की शुरुआत में महत्वपूर्ण कामों की योजना बना लें। दोपहर बाद परिस्थितियां ज्यादा अनुकूल होंगी। घर के नवीनीकरण या सुधार से जुड़े कामों पर भी चर्चा हो सकती है।
तुला– ज्यादातर काम समय पर व्यवस्थित तरीके से पूरे होंगे। इससे खुद को हल्का और ऊर्जावान महसूस करेंगे। भाग्य का सहयोग मिलेगा। नई योजना पर काम शुरू करने के लिए भी समय अनुकूल है।
वृश्चिक- दिनचर्या में नयापन लाने के लिए नई योजनाएं बनाएंगे। करीबी दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। युवाओं को अपने किसी प्रोजेक्ट से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है।
धनु– फोन पर कोई महत्वपूर्ण अच्छी खबर मिल सकती है। किसी प्रिय दोस्त से भी बातचीत होगी। मुश्किल समय में राजनीतिक मदद मिल सकती है। निवेश से जुड़ा कोई खास फैसला लेने जा रहे हैं तो उससे फायदा होने की संभावना है।
मकर– कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। घर के वरिष्ठ लोगों के स्नेह और आशीर्वाद से परिवार का माहौल सुखद और अनुशासित रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए दिन अच्छा है। धार्मिक संस्थाओं से जुड़ी गतिविधियों में भी समय बीत सकता है।
कुंभ– लंबे समय से रुका काम आगे बढ़ेगा और समय पर पूरा भी हो सकता है। बच्चों की व्यवस्थित गतिविधियों से खुशी मिलेगी। ससुराल पक्ष से अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार और पैसों से जुड़े फैसले अच्छे रहेंगे।
मीन– परिवार के साथ मनोरंजन और खरीदारी में अच्छा समय बीतेगा। काम और परिवार के बीच बेहतरीन तालमेल रहेगा। विदेश जाने की कोशिश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




