धर्म

बालकनी में भूलकर भी न रखें ये 4 चीजें

घर की बालकनी सिर्फ बैठने और हवा लेने की जगह नहीं होती, बल्कि वास्तु शास्त्र में भी इसे खास माना गया है। मान्यता है कि बालकनी से घर में ऊर्जा का प्रवाह होता है। ऐसे में यहां रखी चीजों का भी घर के माहौल पर असर पड़ सकता है। वास्तु के अनुसार कुछ सामान बालकनी में रखने से बचना चाहिए। अगर आपके घर की बालकनी में भी ऐसी चीजें रखी हैं, तो उन्हें हटाकर जगह को साफ और व्यवस्थित रखना बेहतर माना जाता है।

1. कांटेदार पौधे

बालकनी को खूबसूरत बनाने के लिए लोग अक्सर कैक्टस या दूसरे कांटेदार पौधे लगा देते हैं। हालांकि, वास्तु मान्यताओं के अनुसार बालकनी में कांटेदार पौधे रखना शुभ नहीं माना जाता। ऐसा कहा जाता है कि इन पौधों से घर में नकारात्मकता बढ़ सकती है और परिवार के सदस्यों के बीच तनाव की स्थिति बन सकती है। इसके बजाय आप तुलसी या मनी प्लांट जैसे पौधे लगा सकते हैं।

2. टूटा सामान और कचरा

पुराना या टूटा हुआ सामान रखने के लिए बालकनी को स्टोर रूम की तरह इस्तेमाल करना भी आम बात है। लेकिन वास्तु के अनुसार बालकनी में ऐसी चीजें जमा करके नहीं रखनी चाहिए। मान्यता है कि टूटी चीजें और कचरा घर के माहौल पर नकारात्मक असर डाल सकते हैं। इसलिए बेकार सामान को समय-समय पर हटाते रहें और बालकनी को साफ रखें।

3. भारी फर्नीचर

बालकनी में जरूरत से ज्यादा भारी सामान रखना भी वास्तु के हिसाब से ठीक नहीं माना जाता। खासतौर पर उत्तर और पूर्व दिशा में भारी सोफा, टेबल या अन्य फर्नीचर रखने से बचने की सलाह दी जाती है। वास्तु मान्यताओं के अनुसार इससे घर में धन से जुड़ी परेशानियां आ सकती हैं। इसलिए बालकनी में हल्का और जरूरत के हिसाब से ही फर्नीचर रखना बेहतर माना जाता है।

बालकनी को रखें साफ और व्यवस्थित

वास्तु की मान्यताओं के अलावा भी साफ-सुथरी बालकनी घर को ज्यादा अच्छा और आरामदायक बनाती है। इसलिए यहां बेकार सामान जमा करने के बजाय पौधे, हल्का फर्नीचर और साफ-सफाई का ध्यान रखें।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!