आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– रचनात्मक कामों में अच्छा समय बीतेगा। कोई समस्या आने पर घबराने के बजाय उसका समाधान खोजेंगे और उसमें सफल भी रहेंगे। धार्मिक गतिविधियों में आस्था बढ़ेगी। युवाओं की कोई निजी समस्या भी दूर हो सकती है।
वृष– अनुभवी और वरिष्ठ लोगों से मेलजोल तथा विचारों का आदान-प्रदान फायदेमंद रहेगा। उनकी सलाह से कई समस्याओं का समाधान अपने आप मिल सकता है। समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके निजी काम भी काफी हद तक पूरे हो जाएंगे।
मिथुन– धार्मिक प्रवृत्ति के किसी व्यक्ति के साथ समय बिताने से आपकी सोच में सकारात्मक बदलाव आएगा। महिलाओं के लिए दिन बहुत अच्छा और फलदायक रहेगा। कठिन परिस्थिति का सामना करने का साहस और आत्मविश्वास बना रहेगा।
कर्क– परिवार या किसी रिश्तेदार से जुड़ा मामला आज सुलझ सकता है। संतान से जुड़ी किसी परेशानी का समाधान मिलने से सुकून मिलेगा। इससे अपने निजी कामों पर भी बेहतर तरीके से ध्यान दे पाएंगे।
सिंह– पिछले कुछ समय से चल रही किसी परेशानी का समाधान मिलेगा और इससे मन खुश रहेगा। नए काम की योजनाएं बन सकती हैं। किसी योजना को लागू करने में आपके संपर्कों का सहयोग भी मिलेगा।
कन्या- किसी भी महत्वपूर्ण काम से पहले अपनी अंतरात्मा की आवाज पर ध्यान देना सही दिशा दिखाएगा। आत्मविश्वास और ऊर्जा अच्छी रहेगी। खरीदारी और अपनी पसंद की गतिविधियों में भी अच्छा समय बीतेगा।
तुला– संपर्कों और अनुभवी लोगों के जरिए कई उपयोगी जानकारियां मिलेंगी। बच्चों की तरफ से संतोषजनक खबर मिलेगी। किराएदारी से जुड़ी कोई पुरानी परेशानी चल रही है तो उसका समाधान मिल सकता है। कुल मिलाकर दिन संतोष देने वाला रहेगा।
वृश्चिक– आर्थिक प्रगति का कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। मानसिक संतुलन बनाए रखने से महत्वपूर्ण फैसले बहुत अच्छे तरीके से ले पाएंगे। रिश्तों में फिर से मधुरता आएगी। किसी को उधार दिया पैसा वापस पाने के लिए भी आज समय अनुकूल है।
धनु– परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। संतुलित व्यवहार और सही समय पर लिया फैसला आपकी तरक्की में मदद करेगा। लंबे समय बाद करीबी रिश्तेदारों के आने से घर में उत्सव जैसा माहौल बनेगा।
मकर– कोई रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है। महत्वपूर्ण फैसला लेते समय अपनी अंतरात्मा और सहज समझ पर भरोसा करना सही दिशा देगा। घर का माहौल अनुशासित रहेगा। बच्चे भी पढ़ाई पर पूरी एकाग्रता बनाए रखेंगे।
कुंभ– अनुभवी और खास लोगों के साथ समय बिताने से आपके व्यवहार और सोच में सकारात्मक बदलाव आएगा। उनके अनुभवों से सीखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। दूसरों की परेशानी में मदद करना आपका खास गुण रहेगा और इससे आत्मसंतोष भी मिलेगा।
मीन– कहीं पेमेंट फंसी हुई है तो आज उसके लिए प्रयास करना फायदेमंद हो सकता है। भावनाओं में बहने के बजाय व्यावहारिक तरीके से काम करेंगे तो अच्छे फैसले ले पाएंगे। विद्यार्थियों की किसी विषय से जुड़ी परेशानी भी दूर हो सकती है।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




