धर्म

दिसंबर में इस दिन रखा जाएगा प्रदोष व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का खास महत्व है। बता दें कि यह व्रत हर महीने दो बार रखा जाता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। मान्यता है कि प्रदोष व्रत रखने से भोलेनाथ की कृपा मिलती है। दिसंबर 2026 में भी दो प्रदोष व्रत रखे जाएंगे। आइए खबर में विस्तार से जानते हैं इनकी सही तारीख और पूजा का शुभ समय…

दिसंबर में कब-कब है प्रदोष व्रत?

पहला प्रदोष व्रत 6 दिसंबर को

दिसंबर का पहला प्रदोष व्रत 6 दिसंबर 2026, रविवार को रखा जाएगा। यह मार्गशीर्ष महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को पड़ेगा।

– तिथि शुरू: 6 दिसंबर रात 12:51 बजे
– तिथि समाप्त: 7 दिसंबर रात 2:22 बजे
– पूजा का शुभ समय: शाम 5:03 से 7:27 बजे तक

रविवार को पड़ने के कारण इसे रवि प्रदोष व्रत कहा जाएगा।

दूसरा प्रदोष व्रत 21 दिसंबर को

दिसंबर का दूसरा प्रदोष व्रत 21 दिसंबर 2026, सोमवार को रखा जाएगा। यह मार्गशीर्ष महीने के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर पड़ेगा।

– तिथि शुरू: 21 दिसंबर शाम 5:36 बजे
– तिथि समाप्त: 22 दिसंबर दोपहर 2:23 बजे
– पूजा का शुभ समय: शाम 5:36 से 7:32 बजे तक

सोमवार को होने के कारण इसे सोम प्रदोष व्रत कहा जाएगा।

प्रदोष व्रत की पूजा विधि

प्रदोष व्रत के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें। इसके बाद भगवान शिव का ध्यान करके व्रत का संकल्प लें। शाम को पूजा के समय शिवलिंग पर जल, दूध और पंचामृत चढ़ाएं। फिर बेलपत्र, फूल, चंदन और धतूरा अर्पित करें। भगवान को फल और मिठाई का भोग लगाएं। इसके बाद शिव चालीसा पढ़ें और प्रदोष व्रत की कथा सुनें। आखिर में घी का दीपक जलाकर भगवान शिव की आरती करें।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!