टॉप न्यूज़

पराली को जलाने से रोकने को लेकर पंजाब पुलिस एवं सिविल प्रशासन ने किसानों से की अपील

सबडिवीजन नकोदर के समूह किसान भाइयों को पंजाब पुलिस और नागरिक प्रशासन नकोदर उपमंडल के सभी किसानों से अपील की गई हैं कि वे धान की पराली को किसी भी हालत में आग ना लगाएं और इसका उचित प्रबंधन यकीनी बनाएं। इस संबंध में, नागरिक और पुलिस प्रशासन समय-समय पर बैठकें आयोजित करके किसानों को जागरूक कर रहे हैं।

इसके अलावा, सब डिवीजन के प्रत्येक गांव में स्थित गुरुद्वारों के माध्यम से घोषणाओं द्वारा तथा प्रचार के अन्य साधनों द्वारा भी किसानों को पराली न जलाने के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

कई किसानों की तरफ से पराली न जलाकर प्रशासन के साथ सहयोग कर रहे हैं। पराली न जलाने से पर्यावरण प्रदूषण को रोकने, मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने और लाभकारी कीटों की रक्षा करने में मदद मिलती है। इसके विपरीत, पराली जलाने से पर्यावरण, मानव स्वास्थ्य और वन्यजीवों पर बुरे प्रभाव पड़ते है।

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि पराली जलाने की घटनाओं को गंभीरता से लिया जा रहा है और ऐसे उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जा रही है, जिसमें मामले दर्ज करना भी शामिल है।

पंजाब पुलिस सभी किसानों से अपील करती है कि वे पराली जलाने से पूरी तरह परहेज करें, पराली के उचित प्रबंधन को प्राथमिकता दें और पर्यावरण एवं जन स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नागरिक एवं पुलिस प्रशासन को पूरा सहयोग दें।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!