Uncategorized

शरीर के लिए वरदान हैं ये 5 फूड कॉम्बिनेशन

साथ खाने से मिलेंगे कई फायदे

अच्छी सेहत के लिए सिर्फ हेल्दी खाना खाना ही काफी नहीं है, बल्कि यह भी जरूरी है कि आप किन चीजों को एक साथ खाते हैं। दरअसल कुछ खाने की चीजें ऐसी होती हैं, जिन्हें साथ खाने से शरीर को ज्यादा फायदा मिल सकता है। इससे शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी अच्छी तरह मिलते हैं। आइए जानते हैं ऐसे 5 फूड कॉम्बिनेशन के बारे में…

1. हल्दी के साथ काली मिर्च

हल्दी सेहत के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है। इसमें करक्यूमिन नाम का तत्व होता है, जो शरीर के लिए फायदेमंद है। लेकिन शरीर इसे आसानी से नहीं सोख पाता। ऐसे में काली मिर्च मदद करती है। इसलिए जब भी हल्दी वाला दूध पिएं या हल्दी का शॉट लें, तो उसमें एक चुटकी काली मिर्च जरूर मिलाएं।

2. सलाद के साथ अंडा

अगर आप खाने में गाजर, टमाटर और हरी सब्जियों का सलाद लेते हैं, तो उसके साथ अंडा भी खा सकते हैं। अंडे की जर्दी में मौजूद फैट सब्जियों में पाए जाने वाले कुछ विटामिन और पोषक तत्वों को शरीर में बेहतर तरीके से पहुंचाने में मदद करता है। इससे सलाद खाने का फायदा बढ़ सकता है।

3. पालक के साथ नींबू

बता दें कि पालक में आयरन पाया जाता है, जो शरीर के लिए बहुत जरूरी है। लेकिन पालक का आयरन शरीर में आसानी से नहीं पचता और न ही पूरी तरह सोख पाता है। वहीं नींबू में विटामिन C होता है, जो आयरन को शरीर में बेहतर तरीके से सोखने में मदद करता है। इसलिए पालक की सब्जी या दाल में थोड़ा नींबू जरूर निचोड़ें।

4. चावल के साथ सिरके वाली प्याज

वहीं चावल खाने से कुछ लोगों का ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है। ऐसे में सिरके वाली प्याज खाना मददगार हो सकता है। सिरके में एसिटिक एसिड होता है, जो खाने के बाद ब्लड शुगर बढ़ने की रफ्तार को कुछ कम करने में मदद कर सकता है। हालांकि इसका असर हर व्यक्ति पर अलग हो सकता है।

5. ग्रीन टी में नींबू

बता दें कि ग्रीन टी में कई ऐसे तत्व होते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद हैं। इसमें नींबू का रस मिलाने से इसके कुछ एंटीऑक्सीडेंट्स को शरीर में बेहतर तरीके से बनाए रखने में मदद मिल सकती है। इसलिए ग्रीन टी में कुछ बूंदें नींबू की मिलाकर पी सकते हैं।

इन बातों का भी रखें ध्यान

अच्छी सेहत के लिए सिर्फ इन फूड कॉम्बिनेशन को खाना ही काफी नहीं है। रोजाना संतुलित खाना खाएं, खूब पानी पिएं, समय पर सोएं और रोज थोड़ी एक्सरसाइज जरूर करें। इससे शरीर स्वस्थ और फिट रखने में मदद मिल सकती है।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!