धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष ग्रहों का साथ आपके पक्ष में बना हुआ है। दिन की शुरुआत से ही जरूरी काम निपटाने की साफ योजना बना लें। आज कहीं अटका हुआ धन वापस मिल सकता है, इसलिए कोशिशें जारी रखें। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात मिलने पर मन को राहत और खुशी महसूस होगी।

वृष– अपने संपर्क और मेलजोल का दायरा बढ़ाएं। बातचीत और सलाह-मशवरे से कुछ अच्छे फैसले सामने आ सकते हैं, जो आगे चलकर लाभ देंगे। यदि कोई सरकारी काम रुका हुआ है, तो आज उसके सुलझने की अच्छी संभावना है। बच्चों के साथ समय बिताना उनके आत्मविश्वास को मजबूत करेगा।

मिथुन– कोई अच्छी खबर मिलने से उत्साह और ऊर्जा दोनों बढ़ेंगे। प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री से जुड़ा अटका हुआ मामला आज सुलझ सकता है। खासकर महिलाओं के लिए दिन काफी अनुकूल रहेगा। पिछले लंबे समय से चल रही कोई चिंता भी कम हो सकती है।

कर्क– आज दिन भर कई तरह के कामों में व्यस्तता बनी रहेगी। इस समय लाभ देने वाली स्थिति बन रही है। आर्थिक योजनाओं को अमल में लाने के लिए समय अच्छा है। पिछले दिनों की भागदौड़ से राहत पाने के लिए प्रकृति के बीच कुछ समय बिताना आपको मानसिक सुकून देगा।

सिंह– किसी भी काम को शुरू करने से पहले उससे जुड़ी पूरी जानकारी जुटा लेने से काम आसान हो जाएंगे। प्रियजनों के साथ बैठकर विचार साझा करने का मौका मिलेगा और इससे आपसी संबंधों में और मधुरता बढ़ेगी।

कन्या– आज छोटी-छोटी बातों में भी खुशी महसूस होगी। किसी समस्या के समाधान में करीबी मित्र का सहयोग मिलेगा। विरोधी आपको दबाने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपका नुकसान नहीं कर पाएंगे। बस अपना आत्मविश्वास और मनोबल मजबूत बनाए रखें।

तुला– समय अनुकूल है। सामाजिक और राजनैतिक कामों में आपकी रुचि बढ़ेगी। राजनैतिक संपर्कों से कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। कहीं दिया हुआ उधार पैसा वापस मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों की पढ़ाई से जुड़ी कोई परेशानी भी दूर हो सकती है।

वृश्चिक– दिनचर्या के सभी काम ठीक ढंग से पूरे होते जाएंगे। परिवार से जुड़ी किसी परेशानी का हल मिलने से घर में शांति और सुकून रहेगा। किसी धार्मिक कार्य या आयोजन में शामिल होने का भी अच्छा मौका मिल सकता है।

धनु– कुछ नए संपर्क बनेंगे और आपकी प्रभावशाली छवि भी मजबूत होगी। फाइनेंस से जुड़ी चिंता दूर होने से तनाव कम होगा और सोच सकारात्मक बनेगी। युवाओं को करियर से जुड़े प्रयासों में अच्छे नतीजे मिलेंगे। धार्मिक यात्रा का योग भी बन सकता है।

मकर– कोई अच्छी खबर मिलने से मन प्रसन्न रहेगा और आपके भीतर नया उत्साह जागेगा। घर में सकारात्मक माहौल बनाए रखने के लिए आप घरेलू व्यवस्था में भी रुचि लेंगे। विद्यार्थियों की पढ़ाई से जुड़ी कोई चिंता दूर हो सकती है।

कुंभ– दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। योजनाबद्ध तरीके से काम करना और सकारात्मक सोच बनाए रखना आपको सही फैसले लेने में मदद करेगा। अगर घर की अंदरूनी व्यवस्था में सुधार की योजना बन रही है, तो वास्तु के नियमों का उपयोग करना लाभदायक रहेगा।

मीन– सामाजिक और समिति से जुड़ी गतिविधियों में आपका योगदान सराहनीय रहेगा। आपकी कार्यकुशलता की भी प्रशंसा होगी। अगर घर के रखरखाव या सुधार की कोई योजना बन रही है, तो उसमें वास्तु के नियमों का ध्यान रखना उचित रहेगा।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!