धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– कोई पैतृक काम आज सुलझ सकता है। पढ़ाई कर रहे युवाओं को अपनी मेहनत के मनचाहे नतीजे मिलेंगे। इससे उनका हौसला और आत्मविश्वास दोनों बढ़ेंगे। किसी जरूरतमंद मित्र की मदद करके आपको दिल और मन, दोनों स्तर पर सुकून मिलेगा।

वृष– आज दिन का बड़ा हिस्सा सामाजिक गतिविधियों और मेलजोल बढ़ाने में बीत सकता है। इससे अच्छे संपर्क भी बनेंगे। आप कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं और अपनी योग्यता से मुश्किल काम भी आसान बना लेंगे। संतान की तरफ से निश्चिंतता बनी रहेगी।

मिथुन– आज आप अपनी योजनाओं को काम में बदलेंगे। इनमें रचनात्मक काम मुख्य रहेंगे। इन दिनों आप अपने स्वभाव में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं। इसकी वजह से परिवार और रिश्तेदारों के बीच आपकी अच्छी छवि बन रही है। अपनी फिटनेस पर भी ध्यान देंगे।

कर्क– आज कोई खास निजी काम पूरा होने से उत्साह बना रहेगा। परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के यहां धार्मिक उत्सव में जाने का कार्यक्रम बन सकता है। कहीं फंसा हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी।

सिंह– किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होने से मनोबल बढ़ेगा। कोई मनमाफिक गतिविधि भी हो सकती है। विद्यार्थियों की पढ़ाई से जुड़ी रुकावट दूर करने में किसी अनुभवी व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। शाम के बाद परिवार के साथ किसी मनोरंजन स्थल पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।

कन्या– ग्रह स्थिति अनुकूल है। कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि आपका इंतजार कर रही है। इस अच्छे समय का पूरा फायदा उठाएं। विद्यार्थियों को किसी इंटरव्यू या सम्मेलन में सफलता मिल सकती है। आपकी मेहनत भी रंग लाएगी।

तुला– आज रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होने की अच्छी संभावना है। अपने काम पूरी मेहनत और निष्ठा से करें। आपको जरूर सकारात्मक नतीजे मिलेंगे। सामाजिक गतिविधियों में भी आपकी खास जगह बनी रहेगी।

वृश्चिक– किसी खास काम में आपके विचारों को उचित महत्व मिलेगा। इससे आपके भीतर मनोबल और स्फूर्ति बनी रहेगी। दूर-दराज के संपर्क मजबूत होंगे। अगर कोई सरकारी मामला अटका है, तो उसे सुलझाने का अच्छा समय है।

धनु– दिन की शुरुआत बेहतरीन रहेगी। सभी काम समय के अनुसार पूरे होते जाएंगे। इसलिए अपने महत्वपूर्ण कामों पर खास ध्यान दें। किसी लक्ष्य की प्राप्ति में भाइयों का भरपूर सहयोग मिलेगा। ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में विद्यार्थियों की रुचि बनी रहेगी।

मकर– आज अपने जरूरी कामों में बड़ों का मार्गदर्शन और सहयोग मिलेगा। अधूरे काम गति पकड़ेंगे। अगर इलेक्ट्रॉनिक चीजें खरीदने की इच्छा है, तो दिन शुभ है। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम भी बन सकता है।

कुंभ– आज दिन की शुरुआत में काम ज्यादा होने से बहुत व्यस्तता रहेगी, लेकिन मेहनत का नतीजा मनमाफिक मिलेगा। किसी समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिल सकता है। आपसी मेलजोल से खुशी भी बढ़ेगी।

मीन– मीन राशि वालों के लिए समय काफी अनुकूल है। इसका सही फायदा उठाना आपकी योग्यता पर निर्भर करेगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई में ध्यान ज्यादा रहेगा और उन्हें सफलता भी मिलेगी। घर के बड़े लोगों का स्नेह घर की व्यवस्था को अच्छा बनाए रखेगा। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम भी बन सकता है।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!