आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– निवेश करने के लिए समय अनुकूल है। बस उससे जुड़ी सही जानकारी जरूर हासिल कर लें। किसी अनुभवी व्यक्ति का साथ मिलेगा और आप अपने भीतर गजब का आत्मविश्वास और ऊर्जा महसूस करेंगे।
वृष– अनुभवी लोगों का साथ आपकी सोच में सकारात्मक बदलाव लाएगा। आप ऊर्जावान होकर अपने कामों पर ध्यान दे पाएंगे। विद्यार्थियों की पढ़ाई से जुड़ी कोई परेशानी दूर होगी और वे अपने विषयों पर फोकस कर पाएंगे।
मिथुन– परिवार के सहयोग, अपनी मेहनत और विश्वास से आप कई परेशानियों से राहत पा लेंगे। विद्यार्थी आत्मविश्वासी रहेंगे और जो ठान लेंगे, उसे पूरा करके ही दम लेंगे। अगर कोई सरकारी कार्रवाई चल रही है, तो फैसले आपके पक्ष में आने की अच्छी संभावना है।
कर्क– दिन की शुरुआत बेहतर रहेगी। समान विचारधारा वाले लोगों से मेलजोल नई ऊर्जा देगा। विपरीत परिस्थितियों में भी घबराने के बजाय आप समाधान ढूंढ लेंगे और कामयाब भी होंगे। खेल से जुड़े विद्यार्थियों के लिए लाभदायक मौके बन रहे हैं।
सिंह– कुछ नई उपलब्धियां हाथ लगेंगी और कोई लंबित काम भी सुलझेगा। महिलाएं अपने क्षेत्र में काफी सक्रिय रहेंगी। संतान के विदेश जाने से जुड़ी प्रक्रिया भी शुरू हो सकती है। परिवार के लोगों के साथ ऑनलाइन शॉपिंग में समय बीतेगा।
कन्या– आज दिनचर्या में कुछ सकारात्मक बदलाव आएंगे। किसी वरिष्ठ से सरप्राइज गिफ्ट भी मिल सकता है। मित्रों से मिलना-जुलना खुशी देगा। किसी के साथ चल रहा मनमुटाव आपकी समझदारी से दूर हो जाएगा। महिलाओं के लिए दिन खास तौर पर अनुकूल रहेगा।
तुला– किसी भी काम को करने से पहले दूसरों की बजाय अपने मन की आवाज सुनें। आपकी अंतरात्मा आपको सही रास्ते पर चलने की प्रेरणा देगी। युवाओं को भविष्य को लेकर किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। फाइनेंस से जुड़ा कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।
वृश्चिक– ग्रहों की स्थिति सुखद बनी हुई है। समय का सही उपयोग करें। घर में खुशियों के संकेत मिलेंगे और मरम्मत या सुधार से जुड़े कामों पर भी चर्चा होगी। भविष्य से जुड़ी किसी योजना पर काम शुरू करने का भी यह अनुकूल समय है।
धनु– आज का दिन आपको बहुत व्यस्त रखेगा, लेकिन आप अपनी जिम्मेदारियां अच्छी तरह निभा लेंगे और मनचाहे नतीजे भी मिलेंगे। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई में एकाग्रता बनी रहेगी।
मकर– कुछ समय आत्ममंथन और आत्मनिरीक्षण में जरूर बिताएं। इससे कई उलझे कामों को व्यवस्थित करने का मौका मिलेगा। अगर घर के अंदर बदलाव से जुड़ी कोई योजना बन रही है, तो उस पर गंभीरता से विचार करें। इस समय ग्रह स्थिति आपके पक्ष में है।
कुंभ– कुछ प्रभावशाली और अनुभवी लोगों से मिलने का अवसर मिलेगा और कई जरूरी विषयों की जानकारी मिलेगी। आपके काम सुचारु रूप से पूरे होंगे, जिससे मन में सुकून रहेगा। बच्चों की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है।
मीन– आज घर के रखरखाव से जुड़े कामों और शॉपिंग में व्यस्तता रहेगी। मेलजोल बढ़ने से सोसायटी और सामाजिक स्तर पर महत्वपूर्ण संपर्क बन सकते हैं। आपका खुशनुमा स्वभाव घर के माहौल को भी खुशहाल बनाए रखेगा।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




