गर्मियों में घर की छत को ठंडा रखने के लिए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

गर्मी का मौसम शुरू होते ही सबसे बड़ी परेशानी घर की छत का अत्यधिक गर्म हो जाना बन जाता है। खासकर टॉप फ्लोर पर रहने वाले लोगों के लिए दोपहर और शाम के समय कमरे में बैठना मुश्किल हो जाता है। पंखा और कूलर भी कई बार इस तेज गर्मी के सामने असर कम कर देते हैं। ऐसे में कुछ आसान और किफायती उपाय अपनाकर छत को काफी हद तक ठंडा रखा जा सकता है। जी हां, तो आइए जानते हैं वो घरेलू नुस्खे जिनसे आपकी छत रहेगी ठंडी और घर में बनी रहेगी ठंडक…
1. ग्रीन नेट का इस्तेमाल
छत पर हरे रंग की ग्रीन नेट लगाना एक प्रभावी तरीका माना जाता है। यह सीधी धूप को रोककर छत की सतह को ज्यादा गर्म होने से बचाता है, जिससे घर के अंदर तापमान कम महसूस होता है।
2. टेरेस गार्डन बनाएं
अगर आपको पौधों का शौक है तो छत पर छोटा गार्डन बनाना बेहतर विकल्प हो सकता है। गमलों और पौधों की वजह से धूप का असर कम होता है और पानी देने पर वाष्पीकरण के कारण वातावरण ठंडा रहता है।
3. जूट की बोरियों का उपयोग
यह एक सस्ता और पारंपरिक उपाय है। शाम के समय छत पर जूट की बोरियां बिछाकर उन पर हल्का पानी छिड़कने से गर्मी कम हो जाती है और रात में कमरा ठंडा रहता है।
4. पानी का छिड़काव
सूरज ढलने के बाद छत पर पानी छिड़कना या डालना तापमान कम करने में मदद करता है। हालांकि, दिन के समय ऐसा करने से बचना चाहिए क्योंकि इससे उमस बढ़ सकती है।




