धर्म

इस दिन मनाई जाएगी मोहिनी एकादशी

जानें सही तिथि और शुभ मुहूर्त

वैशाख माह भगवान विष्णु की भक्ति के लिए विशेष माना जाता है और इस महीने में आने वाली एकादशी का महत्व और भी बढ़ जाता है। बता दें कि शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोहिनी एकादशी कहा जाता है। इस दिन भक्त भगवान विष्णु के मोहिनी स्वरूप की पूजा करते हैं और व्रत रखकर सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। तो आइए ख़बर में विस्तार से जानते हैं…

कब है मोहिनी एकादशी 2026?

इस बार तिथि को लेकर लोगों में थोड़ी उलझन है क्योंकि एकादशी दो दिन पड़ रही है।

पंचांग के अनुसार:

एकादशी तिथि शुरू: 26 अप्रैल 2026, शाम 6:06 बजे
एकादशी तिथि समाप्त: 27 अप्रैल 2026, शाम 6:15 बजे

उदयातिथि (सुबह के अनुसार मान्य तिथि) के नियम के चलते मोहिनी एकादशी का व्रत 27 अप्रैल, सोमवार को रखा जाएगा।

व्रत पारण का समय

पारण तिथि: 28 अप्रैल 2026, मंगलवार
पारण समय: सुबह 5:43 बजे से 8:21 बजे तक
द्वादशी तिथि समाप्त: सुबह 6:51 बजे

मोहिनी एकादशी का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु ने मोहिनी रूप धारण कर देवताओं और असुरों के बीच हुए समुद्र मंथन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने असुरों को भ्रमित कर अमृत देवताओं को प्रदान किया, जिससे धर्म की रक्षा हुई।

पूजा विधि और लाभ

इस दिन श्रद्धालु भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करते हैं। व्रत के दौरान सात्विक आहार और भक्ति का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि अन्न, वस्त्र और गुड़ का दान करने से आर्थिक कष्ट दूर होते हैं और घर में सुख-समृद्धि और शांति आती है।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!