धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– ग्रह स्थितियां संकेत दे रही हैं कि आज अपने बारे में सोचें और अपने लिए काम करें। आपके सचेत और व्यवस्थित रहने से विरोधियों की गतिविधियां सफल नहीं होंगी। किसी धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति से मुलाकात आपको मानसिक रूप से बहुत सुकून देगी।

वृष– आपकी कोई कानूनी समस्या चल रही है, तो आज उसका समाधान मिल सकता है। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति या राजनीतिज्ञ से मुलाकात का अवसर मिलेगा। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा का अनुकूल परिणाम मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

मिथुन– सुकून और शांति से भरा दिन रहेगा। आप किसी नई तकनीक का इस्तेमाल करके अपने कामों को आगे बढ़ाएंगे। महत्वपूर्ण कामों की रूपरेखा बनेगी और वे जल्दी ही लागू भी हो जाएंगी। अगर आप किसी इंटरव्यू आदि में शामिल हो रहे हैं, तो सफलता मिलने की संभावना है।

कर्क– घर के रखरखाव या नवीनीकरण से जुड़ा कोई काम चल रहा है, तो वास्तु से जुड़े नियमों का भी ध्यान रखें। आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात आपको तरोताजा कर देगी। आलस को अपने ऊपर हावी न होने दें और पूरी ऊर्जा के साथ अपने काम पर ध्यान दें।

सिंह– आप घर और बाहर दोनों जगह तालमेल बनाने में कामयाब रहेंगे। प्रॉपर्टी या वसीयत जैसे मामले किसी की मध्यस्थता से सुलझ सकते हैं। घर में धार्मिक कार्य के आयोजन से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। विद्यार्थियों की किसी विषय को लेकर चल रही समस्या का समाधान होगा।

कन्या– घर में नजदीकी संबंधियों का आना-जाना रहेगा। आपसी बातचीत से कई मुद्दों का समाधान भी मिलेगा। प्रॉपर्टी के लेनदेन से जुड़ी कुछ योजनाएं बनेंगी। आपकी कोई विशेष प्रतिभा लोगों के सामने आएगी। इस समय आप पूरी तरह सक्रिय रहेंगे।

तुला– अनुकूल ग्रह स्थिति बनी हुई है। बस अपने समय और ऊर्जा का सही प्रबंधन करने की जरूरत है। अगर किसी पॉलिसी या प्रॉपर्टी आदि में निवेश करने की योजना है, तो तुरंत अमल करें। घर से जुड़ी गतिविधियों में भी आपका ध्यान केंद्रित रहेगा।

वृश्चिक– प्रभावशाली लोगों से मुलाकात का मौका मिलेगा और बेहतर जानकारी भी हासिल होगी। इसलिए अपने महत्वपूर्ण कामों पर खास ध्यान दें। किसी लक्ष्य को पाने में भाइयों का सहयोग मिलेगा। ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में विद्यार्थियों की रुचि बनी रहेगी।

धनु– आज आपकी मेहनत के कुछ लाभदायक परिणाम सामने आएंगे। पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों से भी राहत मिलेगी। पैतृक कामों में कोई समाधान निकलने की संभावना है। अपनों का सहयोग मिलेगा।

मकर– कोई भी फैसला लेने में आपके मन से बेहतर सलाह आपको कोई नहीं दे सकता। अपनी योग्यता को पहचानें और उसे सही दिशा में लगाएं। आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे। विदेश जाने की इच्छा को फिलहाल टालना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

कुंभ– ग्रह गोचर अनुकूल बना हुआ है। व्यस्तता रहेगी, लेकिन आप मेहनत से अपनी मंजिल तक पहुंच जाएंगे। ध्यान रखें कि कोई भी काम बिना योजना के न करें। घर बदलने से जुड़ी कुछ योजनाएं भी बन सकती हैं।

मीन– पिछले कुछ समय से जिन कामों में रुकावटें आ रही थीं, आज वे आसानी से पूरे हो सकते हैं। हालांकि कुछ मुश्किलें रहेंगी, लेकिन आप योजनाबद्ध तरीके से परिस्थितियां अनुकूल बना लेंगे। घर में धार्मिक आयोजन से जुड़ा कार्यक्रम बनेगा।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!