धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– दिन सामान्य रहेगा। कुछ विपरीत परिस्थितियां बनेंगी, लेकिन आप अपनी योग्यता और व्यावहारिक सोच से उनका समाधान निकाल लेंगे। उन्नति के लिए स्वभाव में थोड़ा स्वार्थीपन भी जरूरी है। खासतौर पर महिलाओं के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आत्मविश्वास बनाए रखें और अपने कामों को प्राथमिकता दें।

वृष– वाहन खरीदारी से जुड़ी योजना बन सकती है। ननिहाल पक्ष से कोई सुखद समाचार मिलेगा। विद्यार्थियों की प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम पक्ष में आ सकता है, सिर्फ उन्हें पहले से ज्यादा मेहनत करनी होगी। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। दिन उपलब्धियों वाला रह सकता है।

मिथुन– आज ज्यादा कार्यभार से कुछ परेशानी रहेगी, लेकिन मन मुताबिक परिणाम मिलने से खुशी भी मिलेगी। आपकी योग्यता और कार्यक्षमता की सराहना होगी। बच्चों की शिक्षा या करियर से जुड़ा कोई काम बन सकता है। आय और खर्च में संतुलन रहेगा। मेहनत का असर दिखाई देगा।

कर्क– पिछले कुछ समय से चल रही भागदौड़ से आज राहत मिलेगी। आप अपने व्यक्तिगत कामों पर ध्यान दे पाएंगे। किसी अनुभवी और धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति से मुलाकात आपकी सोच में सकारात्मक बदलाव लाएगी। मन में शांति और स्थिरता रहेगी।

सिंह– काम सुगमता से बनते जाएंगे। सिर्फ सही समय पर सही फैसला लेने की जरूरत है। घर में सुधार और रखरखाव से जुड़ी योजनाएं बनेंगी और जल्दी ही उन पर काम भी शुरू होगा। जनसंपर्क का दायरा बढ़ेगा। घर-परिवार की जिम्मेदारियां भी अच्छी तरह निभा लेंगे।

कन्या– कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन राहत भरा रहेगा। किसी भी क्षेत्र में चल रही रुकावटें दूर होती दिखेंगी। पारिवारिक परंपरा और संस्कार बनाए रखने के लिए आप अच्छे प्रयास करेंगे। आध्यात्मिक स्थल पर समय बिताने से मानसिक और शारीरिक थकान दूर होगी।

तुला– आप अपनी जिम्मेदारियां अच्छी तरह निभाएंगे, जिससे मन में संतुष्टि रहेगी। भावनात्मक रूप से नजदीकी संबंधियों के साथ रिश्ते मधुर होंगे। मेहमाननवाजी में खुशनुमा समय बीतेगा। निवेश से जुड़े मामलों पर भी विचार हो सकता है। सामाजिक सम्मान बना रहेगा।

वृश्चिक– आज आपके सामने ऐसा प्रस्ताव आ सकता है, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा। किसी अनुभवी और खास व्यक्ति के मार्गदर्शन से निर्णय लेने में मदद मिलेगी। जरूरतमंद संबंधी की मदद करने से आत्मिक और मानसिक सुकून मिलेगा। आपका व्यवहार सराहनीय रहेगा।

धनु– आज ग्रह स्थिति आपको कुछ बेहतर देने की कोशिश कर रही है। अगर आप किसी खास काम के लिए प्रयासरत हैं, तो उसमें उचित सफलता मिल सकती है। लोगों की बातों की परवाह किए बिना अपने कामों पर ध्यान केंद्रित रखें। इससे फायदा मिलेगा।

मकर– कई अच्छे अवसर सामने आएंगे। भावुकता के बजाय प्रैक्टिकल तरीके से काम पूरे करें। इससे अधिकतर काम समय पर पूरे हो जाएंगे। समाज और नजदीकी संबंधियों के बीच आपका प्रभाव बना रहेगा। आत्मविश्वास और सक्रियता भी रहेगी।

कुंभ– आज मीडिया या फोन के माध्यम से कोई खास जानकारी मिलेगी, जो भविष्य में लाभदायक साबित हो सकती है। अध्यात्म और धार्मिक कामों में रुचि बढ़ेगी। ससुराल पक्ष के साथ चल रहे मनमुटाव दूर होंगे। युवा भविष्य की गतिविधियों का प्लान करें, समय अनुकूल है।

मीन– अनुकूल समय है। सोची हुई योजनाएं सफल होती दिखेंगी। आप खुद को भावनात्मक रूप से मजबूत महसूस करेंगे। घर के वरिष्ठ सदस्यों के सहयोग और आशीर्वाद से योजनाओं को बल मिलेगा। बच्चे पढ़ाई के अलावा अन्य क्रिएटिव कामों में भी रुचि लेंगे।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!