आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– ज्यादा व्यस्तता और तनाव से राहत पाने के लिए कुछ समय पसंदीदा कामों में बिताएं। इससे आप खुश और ऊर्जावान महसूस करेंगे। कोई विवाद चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। घर की सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों की ऑनलाइन खरीदारी भी कर सकते हैं।
वृष– पूरे दिन सक्रियता बनी रहेगी। किसी काम में सफलता मिलने से उत्साह बढ़ेगा और दिनभर की थकान भी महसूस नहीं होगी। युवाओं और विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में जीत मिलने के अच्छे योग हैं।
मिथुन– समय और भाग्य आपके लिए अच्छे मौके बना रहे हैं, लेकिन मेहनत से ही सही नतीजे मिलेंगे। अपने समय और ऊर्जा का पूरा इस्तेमाल करें। प्रॉपर्टी से जुड़ी योजना पूरी होने का समय आ गया है।
कर्क– समय सुखद रहेगा। आप किसी परेशानी को आसानी से दूर करने में सफल होंगे। जगह बदलने की योजना पर चर्चा हो सकती है। पैतृक संपत्ति से जुड़ा मामला भी सुलझने के योग हैं। किसी करीबी मित्र की सलाह आपको सही रास्ता दिखाएगी।
सिंह– दिन बहुत व्यस्त रहेगा, लेकिन मजबूत मनोबल से सभी काम व्यवस्थित कर लेंगे। किसी खास व्यक्ति के साथ रहने से आपकी सोच में सकारात्मक बदलाव आएगा। घर की देखभाल और व्यवस्था में भी आपका योगदान रहेगा।
कन्या– लंबे समय से चल रही स्वास्थ्य समस्या से राहत मिलने पर मानसिक शांति और ऊर्जा महसूस होगी। किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा। सफलता का नया रास्ता खुल सकता है और आपकी कोई बड़ी चिंता दूर होगी।
तुला– पिछले कुछ समय से चल रही चिंता से राहत मिलेगी। सामाजिक संबंध मजबूत होंगे। परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य से कीमती उपहार मिल सकता है। घर के किसी सदस्य के विवाह के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना है।
वृश्चिक– परिवार से जुड़ी योजना पर काम शुरू करने का अच्छा समय है। अपनी समझदारी और अच्छे व्यवहार से लक्ष्य हासिल कर लेंगे। आज किसी फोन कॉल को नजरअंदाज न करें, उससे जरूरी जानकारी मिल सकती है।
धनु– दिनचर्या में नयापन लाने के लिए रचनात्मक कामों में रुचि बढ़ेगी। व्यक्तित्व बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी और नई जानकारियां मिलेंगी। सही प्रयासों से आय के साधन मजबूत होंगे। अविवाहित सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है।
मकर– दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा। हर काम पूरे उत्साह से करेंगे और अच्छे नतीजे मिलेंगे। रचनात्मक कामों में समय बीतेगा। कुछ निजी समस्याएं रहेंगी, लेकिन आप समझदारी से उनका समाधान निकाल लेंगे।
कुंभ– संतान को लेकर बनी कोई योजना पूरी हो सकती है। लाभ के नए रास्ते खुलेंगे। लंबे समय से चल रही चिंता दूर होगी और मानसिक शांति मिलेगी। आर्थिक मामलों में लिए गए ठोस फैसले सफल रहेंगे।
मीन– दिन की शुरुआत सुखद रहेगी। प्रोफेशनल पढ़ाई की कोशिश कर रहे युवाओं को अच्छी खबर मिल सकती है। उधार दिया पैसा वापस मिलने से आर्थिक परेशानी दूर होगी। परिवार के साथ खरीदारी में अच्छा समय बीतेगा।
EDITED BY- HARLEEN KAUR



