धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– परिवारजनों के साथ घर की व्यवस्था को लेकर बातचीत होगी और इसके अच्छे नतीजे भी मिलेंगे। बच्चों की तरफ से चल रही किसी समस्या का आज हल मिलने से राहत और सुकून रहेगा। हर काम शुरू करने से पहले उसका सही बजट जरूर बना लें।

वृष– आज दिन खुशनुमा रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक काम को लेकर चर्चा होगी और सभी लोग उसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। युवाओं को अपने किसी खास काम को लेकर अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा और कुछ नई जानकारियां भी मिलेंगी।

मिथुन– आज मिथुन राशि के लोगों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन लाभ के नए रास्ते भी खुलेंगे। आप अपनी रोजमर्रा की दिनचर्या में कुछ नया करने की सोचेंगे। अपने अंदर नई ऊर्जा का असर महसूस करेंगे। फाइनेंस से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले भी हो सकते हैं।

कर्क– समय अनुकूल है। समय के साथ अपने व्यवहार में परिपक्वता लाना आपको आगे बढ़ाने में मदद करेगा। परिवार और कारोबार, दोनों जगह खर्चों की प्लानिंग करने से समस्याओं से बचेंगे। रुके हुए काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। सिर्फ अपने कामों को आगे के लिए न टालें।

सिंह– सिंह राशि के लोगों को कोई खास उपलब्धि मिलने वाली है। आपकी मेहनत से कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होगा। युवा और विद्यार्थी अपने भविष्य को लेकर सजग रहेंगे। अगर प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त से जुड़ी गतिविधि चल रही है, तो आज उसका नतीजा सामने आ सकता है।

कन्या– परिवार से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला हो सकता है। घर के वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से आपका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होगा। साथ ही कोई शुभ सूचना मिलने से माहौल सुखद रहेगा। किसी धार्मिक स्थल पर कुछ समय जरूर बिताएं।

तुला– वरिष्ठ लोगों की सलाह और मार्गदर्शन पर अमल करने से कई उपलब्धियां सामने आएंगी। ये आर्थिक नजरिए से भी आपके लिए फायदेमंद रहेंगी। फोन के जरिए कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है।

वृश्चिक– आज सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों से थोड़ी दूरी बनाकर रखें। इनमें समय खराब होने के अलावा कुछ हासिल नहीं होगा। दिल के बजाय दिमाग से फैसले लें। कोई पुराना उधार दिया हुआ पैसा आज तकाजा करने पर वापस मिल सकता है।

धनु– अनुभवी लोगों के संपर्क में रहने से आपको अच्छे अनुभव मिलेंगे और आपकी प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। किसी महत्वपूर्ण काम के पूरा होने से आपकी उम्मीदें पूरी होंगी। किसी संबंधी के यहां जाने का भी कार्यक्रम बन सकता है।

मकर– ग्रह स्थिति अच्छी बनी हुई है। समय का सही इस्तेमाल होगा और आप अपनी पर्सनालिटी को भी बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। नजदीकी संबंधियों के साथ विचारों का आदान-प्रदान कई समस्याओं को सुलझाएगा। विद्यार्थियों और युवाओं को करियर से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है।

कुंभ– दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। घर में सुधार से जुड़े कामों में वास्तु संबंधी नियमों का पालन करने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। अपने सपने और कल्पनाएं साकार करने के लिए समय अच्छा है। आर्थिक निवेश से जुड़े मामलों में भी समय लगेगा और सफलता भी मिलेगी। समाज में उचित मान-सम्मान बना रहेगा।

मीन– संतान पक्ष की कोई उपलब्धि आपकी खुशी का कारण बनेगी। आप अपने प्रयासों से प्रतिकूल परिस्थितियों को बेहतर बना लेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। कोई भी नई शुरुआत करने के लिए समय बहुत अनुकूल है। प्रभावशाली लोगों का सानिध्य और सहयोग भी मिलेगा।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!