आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– अपनी दिनचर्या को खुशनुमा बनाने के लिए कुछ समय मनपसंद कामों में भी जरूर बिताएं। युवाओं की अध्यात्म से जुड़े विषयों में खास रुचि रहेगी। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई मामला अटका हुआ है, तो किसी समझदार व्यक्ति की मदद से सुलझ सकता है।
वृष– वृष राशि के लोगों के लिए ग्रह स्थिति अच्छी बनी हुई है। अपने सपनों और योजनाओं को सच करने का समय है। काम व्यवस्थित तरीके से करने और सभी के साथ तालमेल बनाए रखने से सफलता मिलेगी। युवाओं के भविष्य को लेकर किए गए प्रयास सफल रहेंगे।
मिथुन– काम करने का जोश और उत्साह आपको अच्छी सफलता दिला सकता है। इसलिए अपनी मेहनत में कोई कमी न रखें। प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री से जुड़ी योजनाओं में तेजी आएगी। रोचक और जानकारी बढाने वाली किताबें पढने में भी कुछ समय बीतेगा।
कर्क– किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आपकी मेहनत और कर्म ही आपके भाग्य को मजबूत करेंगे। किसी सामाजिक या धार्मिक कार्यक्रम की जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप अच्छी तरह पूरा करेंगे। आपके सहयोग से संतान की किसी समस्या का समाधान मिल सकता है।
सिंह– किसी दोस्त की मदद से आपकी समस्या हल हो सकती है। इससे मानसिक शांति मिलेगी। रुका हुआ पैसा भी मिलने की संभावना है। योजना और अनुशासन के साथ काम करने की आपकी आदत सफलता दिलाएगी।
कन्या– कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते समय असमंजस हो सकता है। ऐसी स्थिति में भावनाओं के बजाय समझदारी से काम लें। अपनी योग्यता पर भरोसा रखकर काम करने से कई परेशानियों का हल निकलेगा।
तुला– दिन की शुरुआत में कोई समस्या आ सकती है, लेकिन अपनी बुद्धि और समझदारी से आप उसका काफी हद तक समाधान निकाल लेंगे। दोस्तों की मदद भी मिलेगी। परिवार से जुड़ी जिम्मेदारी पूरी करने में बड़े लोगों का सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक– अपने काम योजना बनाकर पूरे करें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। आर्थिक मामलों में अचानक फायदा होने से मन प्रसन्न रहेगा। धर्म और अध्यात्म में रुचि बढेगी। इससे आपकी सोच सकारात्मक और संतुलित रहेगी।
धनु– आपकी दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। घर और बिजनेस के बीच अच्छा तालमेल बना रहेगा। अध्यात्म से जुड़े कामों में समय बिताने से सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी और आप अपने काम बेहतर तरीके से पूरे कर सकेंगे।
मकर– दिनभर मन प्रसन्न रहेगा और आपमें ऊर्जा बनी रहेगी। कोई महत्वपूर्ण काम मन मुताबिक पूरा हो सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियां अच्छी तरह निभा सकेंगे। जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है, तो उसका समाधान मिल सकता है।
कुंभ– मेहनत के मन मुताबिक नतीजे पाने के लिए दिनचर्या व्यवस्थित रखें। किसी महत्वपूर्ण काम में घर के बड़े व्यक्ति की मदद जरूर लें। उनकी सही सलाह से आपको सफलता मिल सकती है। हंसी-मजाक और मनोरंजन में भी समय बीतेगा।
मीन– दिन की शुरुआत में फोन या मीडिया के जरिये कोई अच्छी खबर मिल सकती है। इससे मन प्रसन्न रहेगा। बच्चों को पढाई या करियर से जुड़ी समस्या का समाधान मिलने से राहत मिलेगी।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




