आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– पिछले कुछ समय से धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि लेने से आपके स्वभाव में सकारात्मक बदलाव आया है। हर काम सहज तरीके से करने पर काम आसानी से पूरे होते जाएंगे। विद्यार्थी किसी कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं तो आज आवेदन कर सकते हैं।
वृष– निजी काम को लेकर योजना बनाई है तो आज उस पर तुरंत काम शुरू करना फायदेमंद रहेगा। विद्यार्थियों और युवाओं की पढ़ाई या करियर से जुड़ी समस्या दूर होगी। इससे वे एकाग्र होकर अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे। समझदारी से काम करना जरूरी है।
मिथुन– दोपहर बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। इसलिए दिन की शुरुआत में ही कामों की योजना बना लें। कोई फायदेमंद सूचना मिल सकती है। घर में चल रही गलतफहमियां आपकी कोशिशों से दूर होंगी।
कर्क– अपनी योग्यता पर भरोसा रखें और दूसरों से मदद की उम्मीद करने के बजाय अपने काम खुद पूरा करने की कोशिश करें। इससे बेहतर नतीजे मिलेंगे। अच्छी सोच और व्यवस्थित दिनचर्या से आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा।
सिंह– ज्यादातर काम समय पर और व्यवस्थित तरीके से पूरे होने पर खुशी मिलेगी। परिवार के किसी सदस्य की शादी से जुड़ी योजना बन सकती है। प्रभावशाली व्यक्ति से मदद मिलने पर युवाओं को खुशी होगी। निजी काम पूरे करने के लिए भी समय मिलेगा।
कन्या– कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होगी, जो भविष्य में महत्वपूर्ण साबित होंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियां घर के लोगों में बांटकर अपने लिए भी समय निकालें। इससे आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा।
तुला– सोचे हुए काम समय पर पूरे होने से उत्साह रहेगा। दोस्तों और रिश्तेदारों से भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। जरूरत पड़ने पर उनकी मदद करेंगे और इससे आपको खुशी मिलेगी। प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात का मौका भी मिल सकता है।
वृश्चिक– भावनाओं के बजाय समझदारी से फैसला लें और व्यावहारिक रहें। इससे सभी कामों में सफलता मिलेगी। विद्यार्थी बेकार की बातों से ध्यान हटाकर पढ़ाई पर ध्यान देंगे। रिश्तेदारों से चल रहा पुराना मतभेद भी दूर हो सकता है।
धनु– आपकी कोशिशों से ज्यादातर काम योजनाबद्ध तरीके से पूरे होंगे। परिवार का साथ और अनुकूल समय आत्मविश्वास बढ़ाएगा। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी।
मकर– कोई भी काम शुरू करने से पहले उससे जुड़ी पूरी जानकारी लें। इससे बेहतर नतीजे मिलेंगे। इनकम के नए रास्ते बनेंगे। घर के बुजुर्गों का प्यार और आशीर्वाद शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखेगा। रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।
कुंभ– भावनाओं के बजाय समझदारी से काम लें। थोड़ी सावधानी से सभी काम व्यवस्थित तरीके से पूरे होंगे। बच्चों के भविष्य से जुड़ी योजनाएं बनेंगी। हिम्मत और साहस से मुश्किल काम भी आसानी से पूरा कर लेंगे।
मीन– कोई काम मन मुताबिक होने से मानसिक शांति मिलेगी। किसी से वादा किया है तो उसे पूरा करने की कोशिश करें। नया मकान या प्रॉपर्टी लेने की योजना बना रहे हैं तो फैसला सही साबित हो सकता है।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




