
कुल्लू जिला में मंगलवार सुबह से ही भारी बारिश का दौर जारी है। ऐसे में जिला कुल्लू के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में बारिश और नालों में मलबा आने के चलते सड़के प्रभावित हुई है। कुल्लू प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार जिला कुल्लू में भारी बारिश के चलते 56 सड़के बाधित हो गई है। इसके अलावा पांच बिजली के ट्रांसफार्मर भी ठप हो गए हैं।
जिला कल्लू आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से मिली जानकारी के अनुसार बंजारा उपमंडल में 20 सड़के भूस्खलन के चलते बंद पड़ी हुई है। इसके अलावा निरमंड उप मंडल में 16 सड़के, कुल्लू में 12 और आनी उपमंडल में 8 सड़के वाहनों की आवाजाही के लिए ठप पड़ी हुई है। हालांकि प्रशासन के द्वारा सड़कों को खोलने के लिए मशीनरी भेज दी गई है। लेकिन भारी बारिश और पहाड़ी से गिर रहे मलबे के चलते सड़क मार्ग बहाली के काम में भी मुश्किलें पैदा हो रही है।
हालात ऐसे हैं कि ग्रामीणों को अपने आशियाने छोड़कर विस्थापित होने की चिंता सताने लगी है। वहीं, गांव के संपर्क मार्ग पर भी भूस्खलन होने से सड़क बाधित हो गई है। जिसके कारण ग्रामीणों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




