धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– लंबी यात्रा के योग हैं। दोस्तों या फोन के जरिये कई दिलचस्प जानकारियां मिलेंगी। घर के वरिष्ठ लोगों के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत होगी और कई समस्याओं का समाधान भी मिलेगा। अपने काम के अलावा दूसरे क्षेत्रों में भी रुचि बढ़ेगी।

वृष– समय अनुकूल है। आपकी बातचीत और व्यवहार कुशलता से आर्थिक और कारोबारी मामलों में सफलता मिलेगी। परिवार की सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों की खरीदारी भी हो सकती है।

मिथुन– कोई काम शुरू करने से पहले उसकी पूरी योजना बनाएं। इससे गलती होने की संभावना कम होगी। परिवार और निजी जीवन को व्यवस्थित रखने के लिए बनाई गई योजनाएं सफल होंगी।

कर्क– परिवार के किसी सदस्य से जुड़ी परेशानी दूर होगी। तनाव कम होने के बाद अपनी क्षमता के अनुसार महत्वपूर्ण फैसले लेंगे और वे फायदेमंद साबित होंगे। परिवार को लेकर कुछ खास योजनाएं भी बन सकती हैं।

सिंह– समस्या से घबराने के बजाय समाधान खोजेंगे तो सही फैसला ले पाएंगे और सफलता मिलेगी। करीबी रिश्तेदारों से मुलाकात के अच्छे पल मिलेंगे। संतान से भी संतोषजनक खबर मिल सकती है।

कन्या– कोशिश करने पर मनचाहे काम आपकी इच्छा के अनुसार पूरे हो सकते हैं। नई और उपयोगी जानकारियां हासिल करने में रुचि रहेगी। सामाजिक और पारिवारिक जिम्मेदारियां भी अच्छी तरह निभा पाएंगे।

तुला– समय अनुकूल है। आर्थिक योजना से जुड़ा कोई लक्ष्य पूरा हो सकता है और अच्छी उपलब्धियां सामने आ सकती हैं। किसी रिश्तेदार से महत्वपूर्ण विषय पर बातचीत होगी और उसके सकारात्मक नतीजे मिलेंगे।

वृश्चिक– अपने सपनों और योजनाओं को पूरा करने के लिए समय अनुकूल है। निवेश से जुड़े मामलों में भी अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। समाज में सम्मान बना रहेगा। किसी खास चीज की खरीदारी भी हो सकती है।

धनु– सरकारी काम पूरे करने के लिए समय अच्छा है और कहीं से सहयोग भी मिलेगा। कोई अच्छी खबर मिलने से आत्मविश्वास और ऊर्जा बढ़ेगी। परिवार के साथ यात्रा भी हो सकती है।

मकर– खर्च के साथ आमदनी भी अच्छी रहने से आर्थिक संतुलन बना रहेगा। वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन से पुराने संबंधों में सुधार आएगा। फाइनेंस से जुड़ी लाभदायक योजनाएं बनेंगी और उन पर तुरंत काम भी शुरू हो सकता है।

कुंभ– प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी और उनका साथ मानसिक सुकून देगा। प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री से जुड़ा काम चल रहा है तो अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका भी मिलेगा।

मीन– दिन की शुरुआत अच्छी खबर से हो सकती है। पिछले कुछ दिनों से जिस काम के लिए मेहनत कर रहे थे, उसका नतीजा उम्मीद से बेहतर मिल सकता है। कोई काम शुरू करने से पहले पूरी योजना बनाने पर परिणाम और अच्छे होंगे।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!