धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– सामाजिक गतिविधियों में अपनी भागीदारी जरूर दें। इससे आपकी छवि भी निखरेगी। किसी नजदीकी संबंधी की मदद करने और उनकी समस्याओं का समाधान करने में काफी समय बीतेगा। ऐसा करके आपको खुशी ही मिलेगी।

वृष– आज रोजमर्रा की उबाऊ दिनचर्या से राहत पाने के लिए कुछ समय अपने मनपसंद कामों में जरूर बिताएं। इससे मन प्रसन्न रहेगा और अपने कामों पर भी ध्यान दे पाएंगे। जिस लक्ष्य को हासिल करने के लिए आप काफी समय से प्रयास कर रहे थे, आज उसके अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं।

मिथुन– कई तरह की गतिविधियों में खुद को व्यस्त रखेंगे। सामाजिक गतिविधियों में आपका विशेष योगदान रहेगा। मित्रों और रिश्तेदारों के साथ मेल-मुलाकात होगी। आपसी संबंधों में मधुरता आएगी। आपके व्यक्तित्व और आत्मविश्वास में निखार आएगा।

कर्क– अनुभवी लोगों के साथ रहने का अवसर मिलेगा और सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। विदेश जाने के लिए चल रहे प्रयासों में काफी हद तक सफलता मिलेगी। आज किसी मूल्यवान वस्तु की खरीदारी भी संभव है।

सिंह भावनाओं के बजाय प्रैक्टिकल होकर अपने कामों को अंजाम दें। इससे आप सही निर्णय लेने में सफल रहेंगे। दिनभर की ज्यादा व्यस्तता आपको थका देगी, लेकिन सफलता भी जरूर मिलेगी। अचानक किसी नजदीकी मित्र या संबंधी से मुलाकात सुकून देगी और आप अपनी थकान भूल जाएंगे।

कन्या सुखद ग्रह स्थिति बन रही है। किसी मित्र या सहयोगी से फोन के माध्यम से कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलेगी, जो बहुत फायदेमंद भी साबित होगी। कुछ समय मन मुताबिक कामों में बिताकर आप प्रसन्न और तनावमुक्त महसूस करेंगे।

तुला– आज कुछ खास निर्णय होंगे, लेकिन कोई भी महत्वपूर्ण काम करने से पहले अपने परिवार के सदस्यों की सलाह जरूर लें। हिसाब-किताब के मामले में सतर्कता बरतना आपको किसी मुसीबत से बचा लेगा। महिलाएं घरेलू साज-सज्जा और सामान की खरीदारी कर सकती हैं।

वृश्चिकघर में रिश्तेदारों के आने से खर्चों की अधिकता रहेगी। लेकिन आय के साधन भी बने रहने से तनाव नहीं रहेगा। किसी धार्मिक समारोह में जाने का अवसर मिलेगा। जो युवा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें उचित सफलता मिलने वाली है।

धनु– आज व्यक्तिगत और करियर से जुड़ी कुछ अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। हालांकि, कुछ परेशानियां भी रहेंगी। इसके बावजूद आप अपनी संतुलित सोच से समाधान निकाल लेंगे। भावनाओं के बजाय व्यवहारिक दृष्टिकोण आपकी तरक्की में सहायक रहेगा।

मकर– आपकी किसी विशेष गतिविधि की वजह से सामाजिक स्तर पर आपको नई पहचान हासिल होगी। भविष्य को ध्यान में रखकर निवेश से जुड़े निर्णय ले सकते हैं। कुछ नजदीकी लोगों के साथ मेल-मिलाप होगा। कुल मिलाकर दिन सुखद बीतेगा।

कुंभ– किसी पूर्व योजना को लागू करने का अनुकूल समय है। काफी समय से चल रही कोई दुविधा दूर होने से सुकून मिलेगा। अगर किसी विशेष काम को लेकर लोन लेने का प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपकी समस्या हल हो सकती है। सामाजिक गतिविधियों में भी आपका रुझान रहेगा और मान-सम्मान बना रहेगा।

मीन– आज अचानक कोई ऐसी सुखद घटना हो सकती है, जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की थी। मीडिया और संपर्क सूत्रों के माध्यम से भी आपको विशेष उपलब्धि मिलने वाली है। भविष्य से जुड़ी किसी गतिविधि में निवेश करने का अनुकूल समय है।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!