धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– घर की सुविधा से जुड़ी कोई खास चीज खरीद सकते हैं। रिश्तेदारों से मुलाकात होने पर खुशी मिलेगी। बातचीत के दौरान कई काम की जानकारियां भी मिलेंगी। युवा पूरे जोश के साथ अपने भविष्य से जुड़े कामों पर ध्यान दें। मेहनत के अच्छे नतीजे मिलने की संभावना है।

वृष– समय आपके पक्ष में है। किसी मुश्किल काम में अचानक मदद मिल सकती है। आपकी काम करने की क्षमता और समझदारी की तारीफ होगी। रिश्तेदारों और पड़ोसियों के साथ मिलने-जुलने का मौका मिलेगा। रचनात्मक कामों में भी समय बीतेगा।

मिथुन– दिनभर व्यस्तता रहेगी। योजना बनाकर काम करने से सफलता मिलेगी। आपका ज्यादातर ध्यान निजी और पारिवारिक कामों पर रहेगा। घर के बड़े सदस्य से उपहार मिल सकता है।

कर्क– दिन काफी व्यस्त रहेगा। अपनी परेशानियों को कुछ समय के लिए अलग रखकर काम पर ध्यान देने से सफलता मिलेगी। सकारात्मक सोच के कारण मुश्किल हालात में भी अपना काम पूरा कर लेंगे। पुश्तैनी संपत्ति से जुड़ा मामला आपकी कोशिशों से सुलझ सकता है।

सिंह– पुश्तैनी संपत्ति से जुड़ा मामला चल रहा है, तो उसे सुलझाने में किसी की मदद मिलेगी। मेहनत के साथ किस्मत का भी साथ मिलेगा। नए कामों की योजना बनेगी। खास लोगों से मुलाकात फायदेमंद रहेगी।

कन्या– किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। घर में शांत माहौल रहेगा। अनुभवी लोगों का साथ और सहयोग आपकी छवि बेहतर बनाएगा। दोस्तों और रिश्तेदारों से मुलाकात सुखद रहेगी।

तुला– कई तरह के कामों में दिन बीतेगा। जीवनशैली में बदलाव लाने की योजना बनाएंगे। इन बदलावों से आपका व्यक्तित्व ज्यादा प्रभावशाली बनेगा। संतान की उपलब्धि से खुशी और संतुष्टि मिलेगी।

वृश्चिक– रुकी हुई पेमेंट मांगने पर थोड़ी-थोड़ी करके मिल सकती है। इससे आर्थिक स्थिति कुछ बेहतर होगी। समाज से जुड़े कामों में बदलाव लाने के लिए किसी संस्था का सहयोग करेंगे। वहां आपकी मौजूदगी को सम्मान मिलेगा।

धनु– किसी अनुभवी और खास व्यक्ति से मुलाकात आपकी सोच में सकारात्मक बदलाव लाएगी। जीवन के कामों को करने का बेहतर तरीका समझ आएगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। किसी खास काम को लेकर की जा रही कोशिश सफल हो सकती है।

मकर– दिन का ज्यादातर समय पारिवारिक जिम्मेदारियां पूरी करने में बीतेगा। रुका हुआ सरकारी काम किसी अधिकारी की मदद से सुलझ सकता है। विदेश जाने की कोशिश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है।

कुंभ– पिछले कुछ समय से किसी काम को लेकर की गई मेहनत के अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपकी योग्यता और प्रतिभा लोगों के सामने आएगी। विरोधियों पर जीत मिलेगी।

मीन– घर में बदलाव से जुड़ी योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए समय अच्छा है। रुका हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। युवाओं को करियर से जुड़ी कोशिशों में अच्छी खबर मिल सकती है।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!