आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष- घर की देखरेख या जगह बदलने से जुड़ी योजना है, तो उसे पूरा करने का सबसे अच्छा समय है। खासकर युवा वर्ग ध्यान रखें कि आज कोई बहुत अच्छी उपलब्धि मिल सकती है। फायदेमंद यात्रा भी हो सकती है।
वृष- करीबी रिश्तेदारों से मुलाकात खुशी देगी। सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं में आपके योगदान और लगन की वजह से आपके मान-सम्मान और यश में बढ़ोतरी होगी। आपके निजी काम भी ठीक से चलते रहेंगे। मनोरंजन से जुड़े कार्यक्रम भी बनेंगे।
मिथुन- आज आप कोई जरूरी फैसला लेने वाले हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। निवेश से जुड़े कामों के लिए आज का दिन सबसे अच्छा है। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिलने से घर में खुशनुमा माहौल रहेगा।
सिंह- आज मानसिक रूप से काफी संतोषजनक समय है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात आपकी सोच में बदलाव लाएगी। भागदौड़ की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से काम को निपटाने की कोशिश करेंगे और अच्छे नतीजे भी मिलेंगे।
कन्या- समय मिले-जुले प्रभाव वाला है। दूसरों से उम्मीद रखने की बजाय खुद ही अपने कामों को पूरा करें, तो ऐसा करना आपके लिए ज्यादा अच्छा रहेगा। घर में किसी शादी के लायक सदस्य के रिश्ते की बात भी चल सकती है।
तुला- अच्छी ग्रह स्थिति बनी हुई है। यह समय अपने व्यवहार और पिछले समय में की गई गलतियों में सुधार लाने का है और आप इस पर काम भी कर रहे हैं। इस तरह की कोशिश से लोगों के साथ संबंधों में बहुत सुधार आएगा और आप मजबूती के साथ एक नई शुरुआत करेंगे।
वृश्चिक- आपके लिए कुछ सम्मानजनक और धन से जुड़ी स्थितियां बनेंगी। इस फायदेमंद ग्रह स्थिति का पूरा फायदा लें। आपका विवेक और आदर्शवादिता आपको घर और समाज में मान-सम्मान दिलाएगा। घर में रिश्तेदारों के आने से खुशी भरा माहौल रहेगा।
धनु- आज के दिन कोई खास गतिविधि होने वाली है। खास लोगों से मुलाकात का अवसर मिलेगा। खासतौर पर महिलाओं की क्षमता और प्रतिभा उन्हें अपनी मंजिल हासिल करने में मदद करेगी। युवाओं को भी अपने किसी प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी।
मकर- आपकी मेहनत और कोशिशों के अच्छे नतीजे सामने आएंगे। कुछ नया शुरू करने के लिए समय बहुत ही अनुकूल है। रुकी हुई पेमेंट मिल जाने से पैसों की स्थिति में भी सुधार आएगा। शादी के लायक लोगों के किसी अच्छे रिश्ते से जुड़ी बातचीत शुरू हो सकती है।
कुंभ- पिछले कुछ समय से किसी खास काम को लेकर चल रहे प्रयासों में तेजी आएगी और सफलता भी मिलेगी। साथ ही साथ आप दूसरों की सलाह पर भी जरूर ध्यान दें। किसी भी मुश्किल परिस्थिति में आपका आत्मविश्वास बनाए रखना आपके रास्ते में आने वाली रुकावटों को दूर करेगा।
मीन- पैसों के हिसाब से स्थितियां अनुकूल हैं। घर में बदलाव से जुड़ा कोई काम भी संभव हो सकता है। परिवार के लोगों या दोस्तों के साथ मनोरंजन में भी कुछ समय बीतेगा। फाइनेंस से जुड़ा कोई रुका काम गति में आ सकता है।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




