आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– ग्रहों की स्थिति आपके लिए पूरी तरह अनुकूल है। खर्चों की अधिकता रहेगी। लेकिन यह खर्चे कुछ अच्छे कामों के लिए होंगे, इसलिए चिंता न करें। आपकी कार्यकुशलता से उम्मीद से ज्यादा फायदा होने की संभावना है। पिछले कुछ समय से चल रही अस्त-व्यस्त दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव आएगा।
वृष– कोई सरकारी काम अधूरा पड़ा हुआ है, तो आज किसी की मदद से हल होने की पूरी संभावना है। घर में प्रिय रिश्तेदारों का आगमन होने से खुशनुमा माहौल रहेगा और आपसी विचारों के आदान-प्रदान से व्यवहार में सकारात्मक बदलाव आएगा। मीडिया या मार्केटिंग से जुड़ी गतिविधियां भी रहेंगी।
मिथुन– कुछ खास लोगों से मुलाकात का मौका मिलेगा और अच्छी जानकारियां भी हासिल होंगी। इस समय किसी भी काम को जल्दबाजी की बजाय सहज तरीके से करने का प्रयास करें। किसी धार्मिक या आध्यात्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम भी बन सकता है।
कर्क– व्यवस्थित दिनचर्या रखें। इससे किसी विशेष कार्य को करने के लिए किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। समाज में मान-सम्मान और यश भी बढ़ेगा। नन्हे मेहमान के आगमन से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। घर में कोई धार्मिक आयोजन भी संभव है।
सिंह– आपने परिवार में व्यवस्था बनाए रखने के लिए जो नियम और कायदे बनाए हैं, उसकी वजह से घर में सुव्यवस्थित और अनुशासित माहौल रहेगा। सकारात्मक वातावरण होने से परिस्थितियां भी अनुकूल होती जाएंगी।
कन्या– भावनाओं की बजाय व्यावहारिक होकर अपने कार्यों को अंजाम दें। इससे आप सही निर्णय लेने में सफल रहेंगे। काफी समय से कोई रुका हुआ काम किसी शुभचिंतक की मदद से हल हो जाएगा। इससे आपको सुकून मिलेगा। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त से जुड़ी योजना को टालना आपके लिए ज्यादा उचित रहेगा।
तुला– समय किसी शुभ घटना का संकेत दे रहा है। कोई फंसा हुआ पैसा मिल सकता है। कोई रुका हुआ काम भी शुरू होने की संभावना है। आपके व्यक्तिगत काम भी परिवार के लोगों के सहयोग से व्यवस्थित चलते रहेंगे। युवा लोग अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखेंगे।
वृश्चिक– दौड़-धूप की अधिकता तो रहेगी लेकिन कार्य की सफलता आपकी थकान को दूर भी कर देगी। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन भी बना रहेगा। घर में किसी नजदीकी रिश्तेदार या मित्र के आने से चहल-पहल भरा वातावरण रहेगा। किसी दूर की यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है।
धनु– आज किसी राजनीतिक या नजदीकी संपर्क से कुछ फायदा होने की उम्मीद है। परिवार में चल रही किसी समस्या को सुलझाने में आपकी हर संभव कोशिश रहेगी। आप अपनी बुद्धिमत्ता के बल पर कुछ ऐसा निर्णय ले लेंगे कि आपको खुद भी आश्चर्य होगा।
मकर– आप अपने विनम्र व्यवहार से सबका दिल जीतेंगे। किसी भी चुनौती का आप सूझबूझ से समाधान निकाल लेंगे। व्यस्तता के बावजूद आप अपने व्यक्तिगत कार्यों को भी सहज तरीके से निपटा लेंगे। कुछ समय आत्मनिरीक्षण में भी जरूर बिताएं।
कुंभ– आज आप अपनी मेहनत से किसी कार्य को लेकर सफलता हासिल करेंगे, सिर्फ कोई भी खास निर्णय लेने से पहले वरिष्ठ लोगों की राय जरूर ले लीजिए। व्यस्तता के बावजूद रिश्तेदारों और मित्रों के लिए समय निकालना संबंधों को और अधिक मजबूत करेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक क्षेत्र में भी आपकी आस्था बढ़ेगी।
मीन– सामाजिक गतिविधियों में अपना योगदान जरूर रखें, इससे संपर्क दायरा बढ़ेगा। इसके साथ ही अपने लक्ष्य के प्रति पूर्ण रूप से एकाग्र रहें, सफलता जरूर मिलेगी। फाइनेंस के मामलों में आज का दिन फायदेमंद साबित होगा।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




