आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– आज कुछ अनुभवी और खास लोगों का साथ मिलेगा और उसकी वजह से आपके व्यवहार में बहुत ही अच्छा बदलाव आएगा। इसलिए उनके विचारों को जरूर अपनाएं। दूसरों के दुख दर्द और तकलीफ में उनकी मदद करना आपका खास गुण रहेगा।
वृष– आज आपकी कोई परेशानी हल होने वाली है और आप खुद को ऊर्जा से भरा महसूस करेंगे। घर में कोई शुभ काम भी पूरा होगा। समाज सेवा के कामों में भी आपकी रुचि बढ़ेगी। कोई रुका हुआ पैसा भी मिलने की संभावना है।
मिथुन– भगवान की भक्ति जैसे कामों में मन लगाने से आपके व्यक्तित्व में अच्छा बदलाव आएगा तथा आपका कोई जरूरी काम भी अपनी मर्जी के अनुसार पूरा हो जाएगा। विद्यार्थियों को भी इंटरव्यू और करियर से जुड़ी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी।
कर्क– समाज या किसी संस्था से जुड़े कामों में व्यस्तता रहेगी। ऐसा करके आपको खुशी मिलेगी। आपका कोई लक्ष्य भी आज पूरा हो सकता है। किसी करीबी रिश्तेदार या मित्र की मदद में आपका समय बीतेगा।
सिंह– अपनी पसंद के कामों में खुशी से समय बीतेगा। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके आपको मन की खुशी महसूस होगी। बड़े और अनुभवी लोगों के साथ रहने से आपको कई काम की बातें सीखने को मिलेंगी।
कन्या– अच्छी ग्रह स्थिति है। लोगों की चिंता न करके अपने मनपसंद कामों पर ही ध्यान दें। मुश्किल हालात में भी आप समझदारी से समस्या का हल ढूंढ लेंगे। करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ रिश्तों में नजदीकी बढ़ेगी।
तुला– आज मन खुश रहेगा और अपने आसपास के माहौल में कुछ अच्छा बदलाव महसूस करेंगे। आज समाज के कामों के बजाय अपने निजी काम पर ज्यादा ध्यान दें क्योंकि आज कोई भी जरूरी फैसला लेना फायदेमंद साबित होगा।
वृश्चिक– किसी अच्छी खबर के मिलने से आप अपनी क्षमता के अनुसार काम को पूरा करने में भी सफल रहेंगे। अपने अंदर सकारात्मकता और खुशी महसूस करने के लिए कुछ समय भगवान की भक्ति में भी बिताना जरूरी है। इससे आपके व्यक्तित्व में भी अच्छा सुधार आएगा।
धनु– अचानक ही घर में किसी करीबी रिश्तेदार के आने से खुशनुमा माहौल रहेगा। आपस में अच्छी बातचीत भी होगी। विद्यार्थियों की शिक्षा से जुड़ी कोई रुकावट दूर होने से उन्हें आराम मिलेगा। आपका समझदारी से काम लेना आपकी तरक्की में मददगार होगा।
मकर– कई तरह के कामों में व्यस्तता रहेगी। अपने लोगों से संपर्क को और मजबूत करें, इनके द्वारा आपको अचानक ही भविष्य के लक्ष्य की प्राप्ति भी होगी। किसी करीबी धार्मिक यात्रा का भी प्रोग्राम बन सकता है।
कुंभ– कुछ समय अपनी पसंद के कामों में बिताने से अपनी रोज की जिंदगी में अच्छा बदलाव महसूस करेंगे। भगवान से जुड़े विषयों में आपकी खास रुचि रहेगी। अगर पैतृक संपत्ति से जुड़ी कोई दिक्कत है तो किसी की मदद से सुलझ सकती है।
मीन– अपनी कार्यशैली गुप्त रूप से करने पर उम्मीद से ज्यादा सफलता मिलेगी। कहीं से कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और प्यार आप पर बना रहेगा तथा उनके बताए रास्ते पर चलना आपकी तरक्की में मददगार रहेगा।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




