
ड्रग्स तस्करी मामले में फंसे पंजाब के वरिष्ठ नेता सुखपाल सिंह खैरा को हाईकोर्ट से बड़ी राहत नहीं मिली है। आपको बता दें कि खैरा ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम ज़मानत याचिका दायर की थी, लेकिन हाईकोर्ट ने इसे खारिज कर दिया। अदालत के इस फैसले के बाद खैरा की गिरफ्तारी का रास्ता साफ हो गया है और वे किसी भी वक्त गिरफ्तार हो सकते हैं।
हाईकोर्ट से अग्रिम ज़मानत याचिका खारिज होने के बाद अब पुलिस और जांच एजेंसियों के पास खैरा की गिरफ्तारी में कोई कानूनी रुकावट नहीं है। ड्रग्स तस्करी मामले में उनके खिलाफ पहले से ही गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है।
EDITED BY- HARLEEN KAUR



