आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– कुछ नजदीकी लोगों के साथ मेलजोल के बेहतर परिणाम सामने आएंगे और आपको लाभ होगा। समाज में आपको एक नई पहचान मिलेगी, जिसकी वजह से मन में खुशी और ऊर्जा बनी रहेगी। इस समय अपनी किसी योजना को पूरा करने के लिए ज्यादा मेहनत की जरूरत है।
वृष– यह बहुत अच्छा समय है। अपनी पूरी ऊर्जा अपने कामों पर लगा दें। आज आपको अपने प्रयासों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। पैसों से जुड़ी योजनाओं को पूरा करने का सही समय है। रुपए-पैसे के लेन-देन से संबंधित काम भी होंगे।
मिथुन– ग्रहों की स्थिति अनुकूल हो रही है। रुके हुए कामों में गति आएगी, इसलिए बहुत ही सकारात्मक तरीके से अपने कामों को अंजाम दें। अगर कोई पुश्तैनी संपत्ति का मामला चल रहा है, तो आपसी सहमति से सुलझाने का प्रयास करें, निश्चित ही सफलता मिलेगी।
कर्क– राजनीतिक या सामाजिक संपर्कों का दायरा बढ़ाएं। आज भाग्य आपके पक्ष में है। कोई राजनीतिक उपलब्धि मिल सकती है, जिससे समाज में आप का रुतबा बढ़ेगा, साथ ही आय में भी बढ़ोतरी होगी। सगे-संबंधियों का सहयोग और प्यार अभी आप पर बना रहेगा।
सिंह– परिवार के किसी विवाह योग्य सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता आने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। संतान की किसी गतिविधि से खुद को गर्व महसूस करेंगे। घर के रखरखाव से संबंधित गतिविधियों के लिए भी खरीदारी आदि में समय बीतेगा।
कन्या– किसी खास काम में आप अपनी काबिलियत और योग्यता से सफलता पा लेंगे। अगर घर में नवीनीकरण या रखरखाव से संबंधित काम चल रहा है, तो वास्तु के नियमों का भी पालन जरूर करें। घर में रिश्तेदारों के आने से खुशी भरा माहौल रहेगा।
तुला– आज आपकी उन्नति का कोई रास्ता खुलने वाला है। सकारात्मक तथा अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन भी बना रहेगा, जिससे अपनी जीवनशैली को और अधिक बेहतर बना सकेंगे। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर गंभीर रहेंगे।
वृश्चिक– भावुकता को अपने ऊपर हावी न होने दें तथा समझदारी और चतुराई से काम लें। आपका अपने व्यक्तित्व और रहन-सहन के प्रति जागरूक रहना दूसरों के बीच तारीफ का कारण बनेगा। बच्चे से संबंधित शुभ सूचना भी मिलेगी।
धनु– ग्रहों की चाल आपके पक्ष में है। आपको अपनी मेहनत और प्रयासों के सही परिणाम मिलने वाले हैं। भाइयों के साथ संबंधों में मिठास आएगी तथा पिछले कुछ समय से चल रही नकारात्मक गलतफहमियां भी दूर होंगी और आप काफी हद तक सुकून और शांति महसूस करेंगे।
मकर– जल्दबाजी की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से अपने काम निपटाएं। व्यवस्थित दिनचर्या द्वारा सभी काम सही तरीके से पूरे होते जाएंगे। घर के रखरखाव में भी आप की खास रुचि रहेगी। कुछ समय एकांत या धार्मिक गतिविधियों में बिताने से सुकून और शांति मिलेगी।
कुंभ– समय अनुकूल है। ज्यादातर काम कम मेहनत से ही पूरे हो जाएंगे। कोई पारिवारिक समस्या हल होने से राहत मिलेगी। किसी नजदीकी मित्र के मुश्किल समय में उसकी मदद करना आपसी संबंधों में और अधिक मिठास लाएगा।
मीन– आज कोई ऐसा काम पूरा हो सकता है, जिसकी आपने उम्मीद ही छोड़ दी थी। किसी पारिवारिक सदस्य या संतान की किसी उपलब्धि से घर में उत्सव का माहौल रहेगा। किसी समाज सुधारक का साथ आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा पैदा करेगा।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




