टॉप न्यूज़

Property Dealer के ऑफिस पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग

जांच में जुटी पुलिस

गुरुग्राम के सेक्टर 45 में गुरुवार देर रात प्रॉपर्टी डीलिंग कंपनी एमएनआर बिल्डमार्क के ऑफिस पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने करीब 25 से 30 राउंड गोलियां चलाईं। गोलीबारी की आवाज से आसपास के लोग सहम गए और इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

फायरिंग की सूचना मिलते ही थाना पुलिस, क्राइम टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में ऑफिस के शीशों और परिसर में खड़ी लग्जरी गाड़ियां बीएमडब्ल्यू और जगुआर पर गोलियों के कई निशान पाए गए। घटना के बाद से बिल्डर और उनके स्टाफ ने कोई बयान नहीं दिया है।

एमएनआर बिल्डमार्क का यह ऑफिस 11 नामी बिल्डरों से जुड़ा है, जो गुरुग्राम और दिल्ली-एनसीआर में बड़े प्रोजेक्ट्स की खरीद-फरोख्त का काम करते हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि यह फायरिंग विदेश में बैठे कुछ गैंगस्टरों के इशारे पर की गई हो सकती है और रंगदारी वसूली से जुड़ा मामला लग रहा है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

 

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!