आंखों की रोशनी हो रही है कमजोर, तो करें ये घरेलू उपाय और एक्सरसाइज

आज की डिजिटल लाइफस्टाइल में फोन, कंप्यूटर और तेज एलईडी लाइट्स के लगातार इस्तेमाल से आंखों पर दबाव बढ़ रहा है। इसकी वजह से कम उम्र में भी आंखों की रोशनी कमजोर हो रही है और चश्मा लगाने की नौबत आ रही है। अगर आप रोज सिर्फ 1 मिनट की आंखों की एक्सरसाइज करेंगे और कुछ आयुर्वेदिक टिप्स अपनाएंगे तो आंखों की रोशनी को बेहतर बना सकते हैं। इन प्राकृतिक उपायों और नियमित एक्सरसाइज से आप आंखों की रोशनी को लंबे समय तक सुरक्षित और बेहतर रख सकते हैं। आइए खबर को विस्तार से जानते है-
रोज करें ये 1 मिनट की एक्सरसाइज
आंखों की मसल्स को मजबूत करने के लिए यह आसान एक्सरसाइज करें:
1. सबसे पहले आंखों से लेफ्ट-टू-राइट 8 का फिगर बनाएं।
2. फिर आई बॉल को घड़ी की दिशा में और उल्टी दिशा में घुमाएं।
3. आंखों को ऊपर-नीचे और फिर स्टार शेप में मूव करें।
4. यह एक्सरसाइज न केवल कमजोर नजर वालों के लिए बल्कि सभी के लिए फायदेमंद है।
आंखों की रोशनी कमजोर होने के कारण
–स्क्रीन पर लंबे समय तक काम करना
–पढ़ाई के दौरान आंखों पर जोर
–ड्राई आई सिंड्रोम और आई इंफेक्शन
–एयर कंडीशनर का ज्यादा इस्तेमाल
इन वजहों से आंखों में सूखापन, जलन, खुजली और लालिमा जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
चश्मा हटाने के घरेलू नुस्खे
बादाम, सौंफ और मिश्री को पीसकर पाउडर बना लें और रात में गर्म दूध के साथ लें। आंखों को आराम देने के लिए आलू या खीरे के स्लाइस पलकों पर रखें। इसके अलावा 1 चम्मच सफेद प्याज का रस, 1 चम्मच अदरक-नींबू का रस, 3 चम्मच शहद और 3 चम्मच गुलाब जल को मिलाकर सुबह-शाम 2 बूंद आंखों में डालें।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




