धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– पिछले कुछ समय से चल रही समस्या का हल मिलने से राहत मिलेगी। आप अपनी योग्यता और प्रतिभा द्वारा परिस्थितियों का हल निकालने में सक्षम रहेंगे। स्वयं का विकास करने के लिए स्वभाव में थोड़ा स्वार्थीपन भी लाना जरूरी है। स्टाफ और कर्मचारियों की वजह से कार्यप्रणाली बेहतरीन तरीके से चलती रहेगी।

वृष– इस समय ग्रह स्थिति बहुत ही अनुकूल बनी हुई है। घर में किसी अविवाहित सदस्य के विवाह संबंधी प्रस्ताव आने की संभावना है। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात लाभदायक और सम्मानजनक रहेगी। संतान से संबंधित कोई समस्या का भी समाधान मिलेगा। कार्य क्षेत्र में हर काम में तरक्की मिलेगी।

मिथुन– आज आपके चारों ओर का वातावरण सुखद बना रहेगा। अपना आत्मविश्वास बनाए रखने से आप अपने कार्य को बेहतरीन तरीके से अंजाम दे पाएँगे। किसी नजदीकी मित्र की सलाह और सहयोग आपको अपनी योजनाओं को कार्य रूप देने में मदद करेगा। विदेश में रह रहे किसी संबंधी से कोई शुभ सूचना मिल सकती है। कोई रुकी हुई पेमेंट हासिल हो सकती है।

कर्क– आज का दिन परिवारजनों के साथ बहुत ही सुकून भरा व्यतीत होगा। आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच आपको योजनाबद्ध तरीके से कार्य संपन्न करने में मदद करेगी। सामाजिक गतिविधियों में भी आपका उचित योगदान बना रहेगा। किसी बड़े अधिकारी या राजनीतिज्ञ से आपकी मुलाकात फायदेमंद साबित होगी।

सिंह– पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों का हल मिलेगा तथा आप अपने व्यक्तिगत कार्यों पर भी ध्यान दे पाएँगे। आपका अपने कर्म के प्रति अधिक विश्वास रखना आपको कोई भी निर्णय लेने में बल प्रदान करेगा। साझेदारी के व्यवसाय में उचित लाभ की भी संभावना है। नौकरी प्राप्ति के इच्छुक लोगों को कोई खुशखबरी मिलेगी।

कन्या– समय का उचित सदुपयोग करें। कोई भी दिक्कत आने पर परिवारजनों से साझा करें, इससे आपको कोई सुझाव अवश्य मिलेगा। युवा वर्ग अपनी योग्यता और कार्य क्षमता से कोई मुकाम भी हासिल कर लेंगे। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। व्यवसायिक स्थल पर कर्मचारियों की कार्य क्षमता प्रभावित न हो, इसका ध्यान रखें।

तुला– आज दिन का अधिकतर समय पारिवारिक गतिविधियों में ही व्यतीत हो जाएगा। नजदीकी संबंधियों के साथ मिलन संबंधी कार्यक्रम बनेगा तथा आपसी विचारों का आदान प्रदान सुखद रहेगा। बच्चों को किसी विषय में चल रही समस्या के दूर होने से राहत मिलेगी। नेटवर्किंग तथा बिक्री से संबंधित व्यवसाय में अच्छे अवसर मिलेंगे।

वृश्चिक– वृश्चिक राशि वाले लोग अपने मन मुताबिक तरीके से सभी कार्य संपन्न करते जाएँगे। सामाजिक तथा सोसाइटी संबंधी गतिविधियों में आपकी उपस्थिति सराहनीय रहेगी। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति पूरी तरह केंद्रित रहेंगे। व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा। आपका काम करने का जुनून आपको अपनी मेहनत के उचित परिणाम देगा।

धनु– सफलता दायक ग्रह स्थिति बनी हुई है। जीवन को सकारात्मक तथा उन्नत बनाए रखने के लिए आपके बढ़ते कदम सफलता दायक रहेंगे। संचार माध्यम तथा ऑनलाइन संबंधी गतिविधियों में खुशनुमा समय व्यतीत होगा। घर में बच्चे की किलकारी संबंधी खुशखबरी मिल सकती है। व्यवसायिक यात्रा का प्रोग्राम सकारात्मक परिणाम देगा।

मकर– आज आपको वरिष्ठ लोगों के माध्यम से कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। निश्चित ही आपको कोई सकारात्मक अनुभूति होगी। युवा वर्ग भी गंभीरता से जीवन के मूल्यों को समझेंगे और अमल भी करेंगे। परिवार के साथ कोई तीर्थ यात्रा संबंधी कार्यक्रम बनेगा। प्रॉपर्टी के बेचने खरीदने से संबंधित व्यवसाय में महत्वपूर्ण डील होने की संभावना है।

कुंभ– पिछले कुछ दिनों से जिस कार्य के प्रति आप कड़ी मेहनत कर रहे थे, आज उसके फल की प्राप्ति उम्मीद से ज्यादा हो सकती है। कोई भी कार्य करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर सोच विचार करके निर्णय लेना आपको सफलता देगा। वैवाहिक संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।

मीन– आज आपकी किसी मेहनत के शुभ परिणाम मिलने वाले हैं। आपकी सकारात्मक सोच से लोग प्रभावित होंगे। घर और व्यवसाय दोनों जगह उचित तालमेल बना रहेगा। नजदीकी यात्रा भी संभव है, जो कि लाभदायक रहेगी। व्यवसाय में विस्तार संबंधी योजनाओं को लागू करने का उचित समय है। कुछ लंबित पड़े हुए कार्य भी पूरे हो सकते हैं।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!