आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– इस समय ग्रह गोचर और समय आपके पक्ष में है। कोई शुभ समाचार मिलने से आपके अंदर आत्मविश्वास और नई ऊर्जा का प्रवाह रहेगा। घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह पर अमल करना आपको एक नया दृष्टिकोण देगा। परिवार के सदस्यों के साथ मौज मस्ती तथा मनोरंजन में भी समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।
वृष– सामाजिक गतिविधियों में आपकी उपस्थिति रहेगी तथा संपर्क दायरा भी बढ़ेगा। युवाओं को अपने करियर संबंधी कोई शुभ समाचार के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी संबंधी के साथ चल रहा विवाद सुलझ जाएगा और संबंधों में पुन: मधुरता आएगी। नया काम शुरू करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो तुरंत निर्णय लें, बेहतरीन परिस्थितियाँ बनी हुई हैं।
मिथुन– पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या से आज राहत मिलने वाली है। राजनीति की दिशा में रुझान रखने वाले लोगों को उत्तम सफलता मिलेगी। आपकी प्रतिभा और योग्यता का सामाजिक गतिविधियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। जगह संबंधी कोई योजना भी कार्य रूप में परिणित होगी। पारिवारिक व्यवसाय में अच्छे लाभ की संभावना है।
कर्क– घर तथा व्यवसाय दोनों जगह उचित सामंजस्य बना रहेगा तथा व्यक्तिगत कार्यों के लिए भी समय निकालने में सफल रहेंगे। व्यक्तिगत संबंधों में घनिष्ठता आएगी। बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद व स्नेह से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। अनुभवी व्यक्ति के सहयोग से आप कोई निर्णय लेने में सफल रहेंगे। वर्तमान गतिविधियों का शुभ परिणाम निकट भविष्य में जल्दी ही प्राप्त होगा।
सिंह– स्थान परिवर्तन संबंधी कोई योजना बन रही है, तो उसके फलीभूत होने का अनुकूल समय है। संतान के करियर संबंधित भी कोई शुभ समाचार मिलेगा। कोई धार्मिक यात्रा भी हो सकती है। कारोबारी समस्याओं का समाधान होता नजर आएगा और आज उम्मीद की कोई नई किरण दिखाई देगी। प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग व सलाह आपको फिर से कामयाबी की ओर लेकर जाएगी।
कन्या– परिश्रम और मेहनत की अधिकता रहेगी, परंतु आपको बेहतरीन परिणाम भी हासिल होंगे। किसी मित्र के साथ उपहारों का आदान प्रदान भी होगा। बच्चों के साथ उनके कार्यों में योगदान देना उनको खुशी देगा और उनका कोई विशेष कार्य भी संपन्न हो सकता है। पति पत्नी के बीच उचित सामंजस्य बना रहेगा।
तुला– दिनभर व्यस्तता बनी रहेगी और पारिवारिक जिम्मेदारियों को आप बखूबी निभाने में सक्षम रहेंगे। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व स्नेह परिवार पर बना रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए कोई खुशखबरी मिल सकती है। नौकरी में अथवा व्यवसाय में माहौल को अनुकूल बनाए रखने में आप कामयाब जरूर रहेंगे। कोई सरकारी यात्रा भी लाभदायक रहेगी।
वृश्चिक– सकारात्मक और सक्रिय रहने से आप अपनी दिनचर्या को अच्छे से व्यवस्थित कर पाएँगे। राजनीतिक व्यक्तियों के साथ संबंध आपके लिए नई उपलब्धियां प्रदान करेंगे। इन संबंधों का भरपूर फायदा उठाना आना चाहिए। बड़े बुजुर्गों व वरिष्ठ व्यक्तियों का सहयोग आपकी कई समस्याओं का हल निकालने में सहायता करेगा।
धनु– घर परिवार के सुख सुविधा संबंधी वस्तुओं की ऑनलाइन खरीदारी में मजेदार समय व्यतीत होगा। पारिवारिक सदस्यों की सुविधाओं का ध्यान रखने में आज आपका पूरा समर्पण रहेगा। आपके व्यक्तिगत काम भी सुचारु रूप से संपन्न होंगे। व्यावसायिक कार्य प्रणाली में नयापन लाने के लिए परिवर्तन करना आपके लिए लाभदायक ही रहेगा।
मकर– आप अपने अंदर जबरदस्त आत्मविश्वास महसूस करेंगे और सोचे हुए कार्य समय पर पूरे हो जाएँगे। परिवार से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में वरिष्ठ लोगों का भी पूर्ण सहयोग रहेगा। कोई मनोरंजन संबंधी यात्रा का प्लान भी बनेगा। ऑफिशियल यात्रा भी लाभदायक रहेगी।
कुंभ– अपनों का भरपूर सहयोग बना रहेगा। धन लाभ की स्थिति बन रही है। भूमि अथवा वाहन से संबंधित कोई महत्वपूर्ण काम संभव हो सकता है। युवा वर्ग को इंटरव्यू में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। संपत्ति संबंधित व्यवसाय में आज सकारात्मक परिणाम सामने आएँगे।
मीन– संपत्ति अथवा वाहन की खरीद फरोख्त संबंधी कोई गतिविधि चल रही है, तो आज सफलता मिलने वाली है। मित्रों के साथ मेल मुलाकात होगी। विद्यार्थियों को भी प्रतियोगिता संबंधी परीक्षा में सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात और उसकी सलाह आपके लिए लाभदायक साबित होगी।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




