धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष- समय अनुकूल है। आपको अपनी योग्यता और कार्यकुशलता द्वारा उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलेगा। पारिवारिक सुख-सुविधाओं की खरीदारी में खर्चों की अधिकता रहेगी, परंतु परिवार में प्रसन्नता और उमंग भरा माहौल बना रहेगा। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े कार्यों में अप्रत्याशित सफलता मिलेगी।

वृष-दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। इससे आप अपने अन्य कार्यों पर भी ध्यान दे पाएँगे। नजदीकी दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मनोरंजन में बेहतरीन समय व्यतीत होगा। युवाओं को अपने भविष्य से संबंधित कोई बेहतरीन उपलब्धि मिल सकती है। दांपत्य जीवन में उचित सामंजस्य बना रहेगा।

मिथुन- बेहतरीन ग्रह स्थिति बनी हुई है। सामाजिक गतिविधियों में आपकी रूचि रहेगी। इस समय अपने लक्ष्य को हासिल करना आपकी प्राथमिकता रहेगी और सफलता भी मिलेगी। किसी धार्मिक अथवा सामाजिक समारोह में जाने का अवसर मिलेगा। परिवार और जीवन साथी के साथ भी समय अवश्य व्यतीत करें।

कर्क-दिन का कुछ समय आत्म मनन तथा चिंतन करने से मानसिक सुकून मिलेगा। फोन कॉल के माध्यम से कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों को शिक्षा व करियर से संबंधित समस्याओं का हल मिलने से राहत मिलेगी। सरकारी सेवारत लोगों को पदोन्नति के अवसर मिलेंगे।

सिंह– घर के रखरखाव संबंधी गतिविधियों में भी दिन का अधिकतम समय व्यतीत हो जाएगा। परिवार के साथ किसी आध्यात्मिक गतिविधि में जाने का कार्यक्रम बनेगा। युवाओं को करियर संबंधी कोई शुभ समाचार मिलने से उत्साह बढ़ेगा। परिजनों के साथ मनोरंजन में बेहतरीन समय व्यतीत होगा।

कन्या-आपकी देखरेख में कोई घरेलू मामला सुलझ जाएगा। इसका सकारात्मक प्रभाव पूरे परिवार पर पड़ेगा। रिश्तेदारों से संबंधित गतिविधियों में भी आपकी सलाह को विशेष महत्व दिया जाएगा। अगर कहीं पैसा उधार दिया हुआ है, तो आज उसकी वापसी संभव है। व्यवसाय संबंधी बेहतरीन जानकारी मिलेगी।

तुला आज कुछ महत्वपूर्ण अनुभवी लोगों का सानिध्य मिलेगा। इससे आपको काफी कुछ सीखने को मिलेगा, साथ ही आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी तथा नई उपलब्धियों को प्राप्त करने का रास्ता भी बनेगा। इस समय विरोधी भी आपके व्यक्तित्व के समक्ष हथियार डाल देंगे। पारिवारिक माहौल सुखद और खुशनुमा रहेगा।

वृश्चिक- युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर गंभीर और एकाग्र चित्त रहेंगे। आपको रोजमर्रा की जिंदगी से हटकर कुछ नई चीजें सीखने का भी मौका मिलेगा। पारिवारिक तथा व्यावसायिक जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभाएँगे। पारिवारिक सदस्यों के बीच आपसी संबंधों में और अधिक मधुरता आएगी।

धनु-मेहमान नवाजी में समय व्यतीत होगा। घर में आए लोगों के साथ ही महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार-विमर्श भी रहेगा। अगर संपत्ति अथवा वाहन संबंधी कोई विचार बना हुआ है, तो उसे क्रियान्वित करने का बेहतर समय है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति सजग रहेंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद और व्यवस्थित रहेगा।

मकर-अपने व्यक्तित्व और स्वभाव में लाया गया परिवर्तन बेहतरीन रहेगा। सामाजिक तथा पारिवारिक लोगों की तरफ से विशेष मान-सम्मान भी मिलेगा। घर में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के आगमन से किसी खास मुद्दे पर सकारात्मक विचार-विमर्श भी होगा। घर में कोई मांगलिक कार्य संबंधी योजना भी बन सकती है।

कुंभ- दैनिक समस्याओं को सुलझाने के लिए समय अनुकूल बना हुआ है। आपकी सूझबूझ और संयमित व्यवहार से पड़ोसियों के साथ चल रहा कोई पुराना मसला आज सुलझ सकता है। इससे आप तनावमुक्त होकर पूरी ऊर्जा के साथ अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहेंगे। पारिवारिक सदस्यों के बीच मधुरतापूर्ण संबंध रहेंगे।

मीन-आज आर्थिक मामलों को लेकर कई तरह की गतिविधियां होंगी और बेहतर परिणाम भी सामने आएँगे। घर के वरिष्ठ सदस्यों के स्नेह और आशीर्वाद से परिवार में सुखद और अनुशासित माहौल बना रहेगा। धार्मिक संस्थाओं संबंधी गतिविधियों में भी समय व्यतीत होगा। पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित सामंजस्य और प्रेम बना रहेगा।

 

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!